{"_id":"627c174028bf000071725ef3","slug":"hulasnagra-overbridge-slow-pace-of-work-on-the-second-lane-bareilly-news-bly4844335200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा ओवरब्रिज: दूसरी लेन बनाने के काम की धीमी पड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा ओवरब्रिज: दूसरी लेन बनाने के काम की धीमी पड़ी रफ्तार
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर फुटपाथ की रेलिंग के कार्य मे जुटे कर्मचारी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के लिए पहचानी जाने वाली हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज की एक लेन बने एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसी लेन से दोनों ओर के वाहनों का यातायात होने और एक साइड में रेलिंग नही बनी होने से पुल पर किसी भी समय हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
इसके बावजूद पुल की दूसरी लेन बनाने के काम की गति बहुत धीमी है। गत सप्ताह तक दूसरी लेन को पुल के दोनों ओर जोडने वाली एप्रोच रोड बनाई जा चुकी है, लेकिन पुल के ऊपर लेन का काम लगातार टल रहा है। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यदायी संस्था के अभियंता 15 मई से दूसरी लेन पर यातायात शुरू कराने का दावा कर रहे हैं।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बीते 11 साल से ओवरब्रिज के अटके निर्माण कार्य में गत वर्ष अक्तूबर से तेजी आ सकी। रायपुर (छत्तीसगढ़) के इस्पात कारखाना से मंगाए गए नए गार्डर पुल के सभी स्पैन पर रखे जाने के बाद बीती पांच अप्रैल को ओवरब्रिज का आधा काम पूरा कर उसकी एक लेन यातायात के लिए खोली जा चुकी हैै। चूंकि, इसी लेन से दोनों ओर के वाहन निकलने शुरू होने से क्रॉसिंग पर जाम की समस्या खत्म हो चुकी है। इसलिए एनएचएआई की कार्यदायी संस्था पीआरएल कंपनी के अभियंता शेष काम को लेकर सुस्त हो गए हैं। ओवरब्रिज की दूसरी साइड में थोड़ी-सी रेलिंग पर काम शेष बचा है। साथ ही ओवरब्रिज की अधूरी लेन पर बजरी-कोलतार से डामरीकरण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के अधिकारी चाहते तो यह काम 15 दिन पहले पूरा हो गया होता क्योंकि एक लेन पर यातायात चालू होने के बाद से मौके पर जेसीबी और अन्य मशीनें सिर्फ दिखावे के लिए खड़ी हैं। बाहर से अधिकारियों के आने पर काम में तेजी आती है, लेकिन उनके जाते ही कार्य की गति शिथिल पड़ जाती है। हालांकि, कार्यदायी संस्था के अभियंता भी मानते हैं कि अब ओवरब्रिज पर कुछ दिन का कार्य शेष बचा है और उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
हुलासनगरा ओवरब्रिज की दूसरी लेन पर यातायात शुरू कराने के लिए सिर्फ कुछ दिन काम होना बाकी है। पुल के दोनों ओर सड़क का काम पहले ही पूरा कराया जा चुका है। अब ओवरब्रिज की एक साइड में रेलिंग और ओवरब्रिज के ऊपर डामरीकरण का काम बचा है। उम्मीद है कि ये सभी काम 15 मई तक पूरे करके ओवरब्रिज की दूसरी लेन भी चालू कर दी जाएगी।
-विष्णु टेलर, साइट इंजीनियर, पीआरएल कंपनी (एनएचएआई की कार्यदायी संस्था)