{"_id":"5e4460528ebc3ee5fe47eb85","slug":"hulasangra-crossing-again-jammed-two-kilometers-long-bareilly-news-bly395661324","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रासिंग पर फिर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रासिंग पर फिर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
हुलास नगरा फाटक पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
फतेहगंज पूर्वी। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग को ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार बंद करने से बुधवार दोपहर हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कुछ चालकों ने कसरक और जैतीपुर रोड से निकलने की कोशिश की तो वहां भी वाहनों के पहिये थम गए। देर शाम तक रेंग-रेंग कर गाड़ियां निकलती रहीं। वाहनों चालकों का कहना था कि जब तक हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज नहीं बनेगा तब तक इस मुसीबत से छुटकारा नहीं मिलेगा।
बुधवार दोपहर एक बजे के करीब हुलासनगरा क्रॉसिंग को ट्रेनों को गुजारने के लिए बंद किया गया। इसके बाद क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लगने लगा। दो घंटे बाद क्रॉसिंग खुली तो वाहन चालक तेजी से निकलने लगे। इसी दौरान एक बार फिर क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। इसके बाद जाम और बढ़ गया। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। थोड़ी देर बाद क्रॉसिंग खुला तो वाहन रेंग-रेंग कर निकलने लगे। इसी दौरान कुछ वाहन चालक कसरक और जैतीपुर रोड की ओर से निकलने लगे। इससे उस मार्ग पर भी जाम लग गया। इसके बाद तो जाम भयावह हो गया। देर शाम तक रेंग-रेंगकर गाड़ियां चलती रहीं।