फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   huge crowd gathered at Bareilly Junction after the PET exam

UP PET 2025: परीक्षा के बाद बरेली जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों में खिड़कियों से चढ़े अभ्यर्थी; तस्वीरें

Sat, 06 Sep 2025 04:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

बरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के पहले ही दिन अभ्यर्थियों को दोहरा इम्तिहान देना पड़ा। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की घर वापसी शुरू हुई तो जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ी। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। 

विज्ञापन
huge crowd gathered at Bareilly Junction after the PET exam
बरेली जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को दोनों पालियों में कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण पहले ही दिन इंतजामों की पोल खुल गई। अभ्यर्थियों की घर वापसी शुरू हुई तो रोडवेज बस अड्डे और बरेली जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। 
विज्ञापन

huge crowd gathered at Bareilly Junction after the PET exam
ट्रेन में खिड़की से चढ़ता अभ्यर्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति रही। महिला अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थी आपातकालीन खिड़की से ट्रेन में घुसते दिखे। पहली पाली के बाद दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने पर भी यही स्थिति रही। जंक्शन पर जो ट्रेनें रुक रही थीं, अभ्यर्थी उसी में घुस जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

huge crowd gathered at Bareilly Junction after the PET exam
बरेली जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशेष ट्रेनों का संचालन, फिर भी रही भीड़ 
परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने दो दिन बरेली होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा भी की है। इसके बावजूद परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को घर जाने के लिए इम्तिहान से गुजरना पड़ा। दो दिन होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में 45 केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed