फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   HT line wire broke near Parchaba village, traffic jam occurred for one hour

Bareilly News: परचबा गांव के पास एचटी लाइन का तार टूटा, एक घंटे लगा जाम

Sat, 23 Aug 2025 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
HT line wire broke near Parchaba village, traffic jam occurred for one hour
मीरगंज। परचबा गांव के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। अचानक 11 हजार वोल्टेज का एचटी लाइन का तार टूटकर सड़क किनारे पेड़ पर गिर गया। तार के दबाव से पेड़ की मोटी टहनियां भी टूटकर सड़क पर आ गिरीं। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सुबह का समय होने से सड़क पर वाहन और राहगीरों की आवाजाही ज्यादा थी। इस कारण लंबा जाम लग गया और लोग घंटों तक परेशानी में फंसे रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल बिजली निगम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विभाग के लाइनमैन ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पेड़ की टहनियों को हटाकर रास्ता साफ कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। गनीमत रही कि तार टूटने के समय कोई वाहन या राहगीर सीधे इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने विभाग से ऐसी पुरानी लाइनों की मरम्मत कर सुरक्षित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed