फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How to shine talents... in Bareilly college, 'sports' is happening along with sports

कैसे निखरें प्रतिभाएं... बरेली कॉलेज में तो खेलों के साथ ही हो रहा ‘खेल’

Tue, 23 Nov 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
How to shine talents... in Bareilly college, 'sports' is happening along with sports
बरेली कॉलेज का मैदान।
बदहाल है खेल मैदान, कबाड़ बन गए हैं खेल उपकरण, नहीं होती हैं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

कोच के बिना अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं खिलाड़ी
बरेली। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने का खास योगदान रहता है। यही वजह है कि स्कूल और कॉलेजों में शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही खेलकूद पर विशेष जोर दिया जाता है। खेलों की इसी महत्ता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने खेलेगा इंडिया... तभी तो बढ़ेगा इंडिया का नारा दिया। इस सबके बावजूद जिले में कई कॉलेज ऐसे हैं, जहां खेलों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता हैं।
इन्हीं में से एक बरेली कॉलेज भी है। यहां खेल संसाधनों से लेकर खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, जिम आदि बेहद खराब दौर से गुजर रहें हैं। एक समय में जहां बरेली कॉलेज की महिला हॉकी खिलाड़ी जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करती थीं, वहीं अब कॉलेज के पास हॉकी टीम बनाने लायक भी खिलाड़ी नहीं हैं। दरअसल खेल के प्रति कॉलेज के खराब रवैया और संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी खुद ही खेलों से दूरी बनाने लगे हैं। कॉलेज में मैदान भी खेलने योग्य नहीं है। हॉकी और फुटबॉल के लिए गोल कोर्ट में नेट भी नहीं है।
विज्ञापन

एक दशक से नहीं हुई कोई प्रतियोगिता
विश्वविद्यालय और अंतर कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित रहते हैं, लेकिन बरेली कॉलेज में एक दशक से कोई प्रतियोगिता नहीं हुई है। कॉलेज के खेल इंचार्ज राजेंद्र सिह ने बताया कि कॉलेज में बड़े स्तर पर काफी समय से कोई प्रतियोगिता नहीं हुई है और न ही यहां के खिलाड़ियों ने बाहर जाकर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है। काफी पहले एक-दो अंतर कॉलेज प्रतियोगिताएं हुईं थीं। इनमें स्टेडियम की भागेदारी भी रही। उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय की तरफ से भी प्रतियोगिताओं की कोई तारीख तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग रिंग और मशीनें खराब
कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से कॉलेज में लाखों रुपये की लागत से बनी बाक्सिंग रिंग और जिम में लगीं मशीनों की स्थिति दयनीय हो गई है। हमेशा हॉल में ताला लटका रहता है। बीएड के छात्र सौरभ ने बताया कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन को काफी बार पत्र लिखकर किसी तरह जिम खुलवाया, लेकिन मशीनें पूरी तरह से खराब हैं। उनका प्रयोग करना मुश्किल है।
विद्यार्थी बोले-
खेल सामग्री नहीं मिल पाती है। खेलने के लिए अपना टेनिस रैकेट लाना पड़ता है। कई बार कॉलेज को टेबल टेनिस कोर्ट हॉल खोलने के लिए पत्र लिखा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - राहुल, बीकॉम के छात्र
बैडमिंटन कोर्ट की हालत पूरी तरह से खराब हो गई है। मैं कई बार खेलते वक्त गिर चुकी हूं। इस समस्या को कॉलेज प्रबंधन को बताया है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ है। - मून, बीए की छात्रा
खेल संसाधनों के नाम पर एक फुटबॉल, एक वॉलीबॉल और कुछ अन्य सामग्री ही उपलब्ध है। कॉलेज में किसी भी खेल मैदान की हालत ठीक नहीं है। न ही किसी खेल का कोच है। - शिवम, एमए फाइनल

कोरोना के कारण काफी कुछ खराब हुआ है, लेकिन जल्द ही कॉलेज में बैठक कर खिलाड़ियों को होने वाली समस्याओं का हल निकाला जाएगा। जिम की मशीनों को भी ठीक कराया जाएगा। प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। - राजेंद्र सिंह, इंचार्ज
खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed