फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How can the color of Jalebi be fulfilled forever

रंग मिली जलेबी से कैसे पूरा हो सदा सुहागन रहने का व्रत

Wed, 04 Nov 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
How can the color of Jalebi be fulfilled forever
जलेबी खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एफएसडीए ने कई जगह छापे मारकर पकड़ीं केमिकलयुक्त रंग मिलाकर बनाई जलेबी
विज्ञापन

करवाचौथ पर मुनाफा कमाने को गंदगी के बीच सजा लीं मिठाई की दुकानें

बरेली। मुनाफाखोरों ने करवाचौथ पर कमाई के लिए सुहागिनों की सेहत पर भी दांव लगा दिया। गंदगी और नालियों की परवाह किए बगैर मिठाइयों की दुकानें तो सजाईं ही, जलेबी और इमरती में केमिकलयुक्त रंग मिलाकर बाकी कसर भी पूरी कर दी। एफएसडीए ने छापे मारे तो कई जगह मुनाफाखोरी का खेल पकड़ा गया। कई दुकानों से रंग मिली जलेबी और इमरती के नमूने भरे गए हैं।
करवाचौथ से एक दिन पहले मंगलवार को बाजार पूरी तरह सुहागिनों के लिए सजा हुआ था। कॉस्मेटिक्स और मेहंदी के स्टालों से भी कहीं ज्यादा मिठाई की दुकानों पर भीड़ थी। इसकी एक वजह यह भी थी कि सुहागिनों ने शृंगार और बाकी सामान की खरीदारी पहले ही कर ली थी। लिहाजा मिठाइयों मंगलवार सुबह से ही भीड़भाड़ रही, शाम होते-होते कई दुकानों पर लाइनें लगने की नौबत आ गई। करवाचौथ पर जलेबी और इमरती की सर्वाधिक खरीदारी होने की वजह से शहर भर में जगह-जगह स्टॉल लग गए। कारोबारियों ने नाली या गंदगी की परवाह किए बगैर जहां जगह मिली, वहां जलेबी-इमरती का स्टॉल सजा लिया।
विज्ञापन

श्यामगंज, पीली कोठी गली, बिहारीपुर, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, सुभाषनगर, किला, सीबीगंज समेत तमाम इलाकों में कदम-कदम पर जलेबी-इमरती के स्टॉल नजर आ रहे थे। शाम को एफएसडीए की टीमें छापे मारने शहर में निकलीं तो पता चला कि ज्यादातर दुकानों पर केमिकलयुक्त रंग मिलाकर जलेबी-इमरती बेची जा रही हैं। एफएसडीए ने ताबड़तोड़ ढंग से कई दुकानों से रंग मिली जलेबी और इमरती के नमूने भरे। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि जलेबी और इमरती के साथ दूसरी मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी लैब में जांच कराई जाएगी। अखाद्य रंग की पुष्टि होने पर नियमों के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामचीन शोरूम की जलेबियों में भी मिला रंग, सैंपल लिया

जलेबी और इमरती में रंग मिलाने के मामले सिर्फ सड़कों पर लगी छोटी-मोटी दुकानों पर ही नहीं पकड़े गए बल्कि शहर के एक नामचीन शोरूम पर भी पकड़ा गया। हालांकि एफएसडीए की टीम ने कई शोरूम को नजरअंदाज कर दिया। इससे पहले कुछ मिठाई कारोबारियों की ओर से ही एफएसडीए अधिकारियों से बाजार में बिक रही मिठाइयों में अखाद्य रंगों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की गई थी। इसके बाद जिला अभिहित अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता को फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं की। इस पर अभिहित अधिकारी ने वीरेंद्र कुमार और अशोक कुमार को छापे मारने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed