फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   House tax to become half as promised by Mayor Gautam

वित्तीय संसाधन बोर्ड की न के बावजूद आधा टैक्स जल्द

Wed, 16 May 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 16 May 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
House tax to become half as promised by Mayor Gautam
house tax
नगर निगम चुनाव में मुद्दा बनीं टैक्स आधी दरों को लागू करने के लिए नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड ने मंजूरी न देते हुए नगर आयुक्त पर ही फैसला छोड़ दिया है। इसके बाद नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने बोर्ड बैठक में पास की गई टैक्स दरों को की तैयारी कर ली है। उनका दावा है कि सप्ताह भर में नई दरों के अनुसार लोग अपना टैक्स जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

28 मार्च को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में टैक्स की दरों को कम करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे सर्वसम्मति से पास कर वर्ष 2007-09 की दरों को दस प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बदली किराया दरें तय करने के लिए नगर निगम में टैक्स अनुभाग की टीम को लगा दिया गया। साथ ही टैक्स कम होने पर मामला ऑडिट में न फंसे इसलिए नगर आयुक्त इसे मंजूरी के लिए शासन और उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड को भी भेज दिया। वित्तीय संसाधन बोर्ड की सचिव रीना सिंह ने नगर आयुक्त के पत्र का जवाब भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 और नगर निगम संपत्तिकर नियमावली 200 के अनुसार प्रत्येक दो वर्षों में नगर आयुक्त को किराया दरें करने का अधिकार है। अत: नगर आयुक्त इस पर स्वयं निर्णय लें। वित्तीय संसाधन बोर्ड के इस जवाब के बाद नगर आयुक्त का दावा है कि शासन ने दरें कम करने को मंजूरी दे दी है। इन्हें जल्दी ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की 22 नई कालोनियों पर फंसा पेंच
टैक्स की नई दरें तय करने के लिए वर्ष 2007-09 के दौरान लागू किराया दरों को लागू किया जाना है। मगर मौजूदा समय में करीब 22 कालोनियां ऐसी सामने आई हैं, जो वर्ष 2007 में नहीं थीं। ऐसे में उनकी किराया दरें निर्धारित करने के लिए पड़ोस की कालोनी की दरें लागू करने पर मंथन चल रहा है। मगर इसमें समस्या इन दरों पर जनता की आपत्तियों को लेकर आ सकती है क्योंकि पहली बार निर्धारित दरों के लिए दावे-आपत्ति की प्रक्रिया जरूरी होती है। इसके बिना इन्हें लागू करने पर मामला कोर्ट में फंस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स की घटी दरें बहुत जल्दी लागू होने जा रही हैं। शासन में भी बात हो गई है, कहीं कोई समस्या नहीं है। जनता को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। - उमेश गौतम, मेयर


शासन में बात हो गई है। सप्ताह भर के अंदर नई किराया दरें जारी कर दी जाएंगी और फिर उनके अनुसार हाउस टैक्स की वसूली होने लगेगी। इसके लिए नगर निगम ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed