फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hours of waiting, treatment in minutes.

Bareilly News: घंटों इंतजार, मिनटों में इलाज

Wed, 30 Sep 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hours of waiting, treatment in minutes.
बरेली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का असर अब ओपीडी में साफ दिखाई दे रहा है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीज पहले चिकित्सक के कक्ष के बाहर लंबी कतार में खड़े हो रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद जब उनका नंबर आता है तो चिकित्सक भीड़ के चलते बमुश्किल एक से दो मिनट का समय ही दे पाते हैं।
विज्ञापन

हाल-चाल पूछने के साथ ही इस अवधि में ही चिकित्सक को आवश्यक जांचें व दवाइयां भी लिखनी होती हैं। पर्चा व दवा काउंटर के साथ ही जांचें कराने के लिए भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को ओपीडी में कुल 2,153 मरीज पहुंचे। इनमें नया पर्चा बनवाने के साथ ही पुराना पर्चा लेकर पहुंचने वाले मरीज भी शामिल थे। इनमें से अधिकतर वायरल फीवर और त्वचा रोग के थे। पर्चा काउंटर के साथ ही चिकित्सकों के कक्ष के बाहर, पर्चा काउंटर, काउंटर व पैथोलॉजी में लंबी कतारें दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों के 39 पद स्वीकृत हैं। 29 डॉक्टर ही तैनात हैं। 10 डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है।
दवाई लेने में लग गए दो घंटे
पर्चा बनवाने में करीब एक घंटे का समय लगा, इसके बाद लाइन में लगकर डॉक्टर के पास पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। दवाई लेने के लिए करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक कतार में खड़ा होना पड़ा। - मोबीन खान, सीबीगंज

पर्चा होने के बाद भी लंबा समय
किशनपुर गौटिया से आने में काफी समय लगा। पर्चा एक दिन पहले का बना हुआ था। परामर्श लेने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। लंबी कतार में करीब 30 से 40 मिनट खड़े होने के बाद बुखार की दवाई मिली। - हरपाल सिंह


अस्पताल में हर जगह कतार पीलिया की जांच एक दिन पहले ही करवा ली थी। मंगलवार को जब रिपोर्ट लेने पहुंचे तो एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। रिपोर्ट लेने के बाद दवाई लेने के लिए भी करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। - प्रमोद, बिशारतगंज

वर्जन :
सीमित संसाधनों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जो पद रिक्त हैं, उन पर तैनाती के लिए पत्र भेजा जा रहा है। - डॉ. आरसी दीक्षित, एडीएसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed