{"_id":"5a1338c04f1c1b4e718b4769","slug":"hours-of-trains-continue-to-descend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के घंटों लेट पहुंचने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के घंटों लेट पहुंचने का सिलसिला जारी
बरेली।
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की पटरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। तमाम ट्रेनें घंटों की देरी से जंक्शन पहुंचीं। इसी बीच रेलवे ने अब सिर्फ शनिवार और रविवार को ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत कराने की घोषणा की है।
सोमवार को अप लाइन की अवध आसाम एक्सप्रेस 15909 को सुबह नौ बजे आना था, लेकिन आठ घंटे विलंब से चलकर शाम सवा पांच बजे पहुंची। कुंभ सुपरफास्ट 12369 सुबह ग्यारह बजे के बजाय शाम छह बजे जंक्शन पहुंची। अमृतसर से चलकर गरीब रथ भी नौ घंटे देरी से यहां पहुंची। पूरबिया एक्सप्रेस पर भी कोहरे की मार रही। यह ट्रेन दस घंटे देरी से चली। सरयू -यमुना एक्सप्रेस भी ग्यारह घंटे देरी से चली। वहीं, डाउन लाइन की हिमगिरि एक्सप्रेस आठ घंटे, जननायक एक्सप्रेस दस घंटे, अर्चना एक्सप्रेस आठ घंटे और चंडीगढ़ एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चली।
इंजन में आई खराबी
रेवाड़ी से बरेली पहुंची ट्रेन के इंजन में खराबी आने के बाद इसे प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा कर दिया गया। तकनीकी टीम ने पहुंचकर खराबी ठीक करने की कोशिश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद इंजन दुरुस्त होने के बाद यार्ड में भेजा गया।
विज्ञापन
पटरियों पर भागने लगे यात्री
सोमवार दोपहर करीब दो बजे बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर को जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आना था, लेकिन अचानक प्लेटफार्म बदल दिया गया। एनाउंसमेंट सुनकर बड़ी संख्या में यात्री रेल पटरी पर भागते हुए प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंचे। इस दौरान अचानक ट्रेन भी आ गई। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था।