फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hospital operator sent to jail for attempting to murder a young woman from Badaun

Bareilly News: बदायूं की युवती की हत्या की कोशिश में अस्पताल संचालक को भेजा जेल

Sun, 21 Sep 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator sent to jail for attempting to murder a young woman from Badaun
बरेली। बदायूं की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाने और शादी की जिद पर उसकी हत्या की कोशिश करने के आरोपी अस्पताल संचालक डॉ. श्रीपाल को शनिवार शाम कोर्ट ने जेल भेज दिया। एसएसपी ने जिला अस्पताल में भर्ती महिला की देखरेख व कानूनी मदद की जिम्मेदारी एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन

पवन विहार कॉलोनी निवासी डॉ. श्रीपाल बीसलपुर चौराहे पर अनंत रूप अस्पताल का संचालक है। तीन दिन पहले जब बिथरी पुलिस ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने हार्ट अटैक का बहाना बनाया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से शनिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बिल्सी की युवती उसके अस्पताल में नर्स थी। उसे युवती से प्यार हो गया था। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो श्रीपाल ने 28 अप्रैल को युवती से इस्तीफा दिलवा दिया। फिर संजयनगर में उसके साथ पति-पत्नी के रूप में किराये के मकान में रहने लगा।
विज्ञापन

जब युवती को उसके शादीशुदा होने का पता लगा तो वह उससे शादी करने पर अड़ गई। परिवार में कलह होने पर उसने युवती को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। जब युवती ने 16 सितंबर को उसे पेट में दर्द की बात बताई तो वह कार से डोहरा रोड ले आया। ढोकला व बर्गर लेकर युवती को खिलवाया। कार में ही उसे नशे के दो इंजेक्शन लगा दिए। बेहोश होने पर कार से उसे बड़ा बाइपास पर गोपालपुर नगरिया के पास ले गया। उसे कार से खींचकर उतारा। उसके कपड़े उतारकर सिर पर लोहे के पाने से प्रहार किया। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया। उसे लगा कि युवती मर गई है और पुलिस को लगेगा कि किसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed