फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hospital administration accused of changing baby

Bareilly News: अस्पताल प्रशासन पर बच्चा बदलने का आरोप

Thu, 26 Jun 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hospital administration accused of changing baby
बरेली। एक निजी अस्पताल में डिलीवरी होने के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। परिजनों का आराेप है कि बच्चे के जन्म के बाद में डॉक्टर ने लड़का होने की बात कहीं। बाद में अस्पताल प्रशासन ने उनको लड़की दे दी है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी आकाश रत्नाकर की पुत्रवधू काजल राही को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर 25 जून को सुबह नौ बजे के करीब बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद में डॉक्टर ने आकर लड़का होने की जानकारी काजल राही के परिजनों को दी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को दिखाया नहीं गया। कुछ देर बाद में अस्पताल की एक नर्स बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल गई। करीब तीन से चार घंटे बाद में वह लौटी। तब बताया कि काजल के लड़का नहीं बल्कि लड़की हुई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed