फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hope will solve many problems in the aasha jyoti kendar

कई दिक्कतों का समाधान होगा आशा ज्योति केंद्र में

Fri, 04 Mar 2016 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 04 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hope will solve many problems in the aasha jyoti kendar
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आठ मार्च को बरेली सहित प्रदेश के 12 जिलों की महिलाओं के लिए आशा ज्योति केंद्र के माध्यम से सुविधाओं की शुरुआत करेंगे।  उप सचिव रवेंद्र श्रीवास्तव गुरुवार को एडी हेल्थ कार्यालय में पहुंचे और इस केंद्र पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। यहां मिली खामियों को उन्होंने तत्काल दूर कराया। आठ मार्च को मुख्यमंत्री लखनऊ से इस केंद्र के उद्घाटन के साथ-साथ बरेली की दो महिला ग्राम प्रधानों को सराहनीय कार्यों के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


ऐसा होगा आशा ज्योति केंद्र
आशा ज्योति केंद्र में चार कमरे होंगे। सभी कक्षों के बाहर सेल का नाम लिखा गया है। इन केंद्रों पर सुविधा प्रदान करने के लिए 181 महिला हैल्प लाइन नंबर रहेगा, जबकि चाइल्ड लाइन के लिए 1098 नंबर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी (क्राइसिस इंटरवेंशन सेंटर-24 घंटे) में एसएसपी आरके भारद्वाज ने दो शिफ्टों में ड्यूटी के लिए दो महिला दरोगा और चार सिपाहियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं (24 घंटे)
- चाइल्ड एवं महिला हैल्प लाइन एवं महिला समाख्या (24 घंटे)
- बाल संरक्षण सेल, कौशल विकास एवं परामर्श केंद्र (सुबह दस से शाम छह बजे तक)   
 
केंद्र की ये होगी जिम्मेदारी
विधवाओं के पुनर्विवाह, बाल विवाह पर रोक, दहेज उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने, महिला एवं बालिका पर होने वाली हिंसा रोकने, भूण हत्या पर रोक और महिलाओं को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
 
एसिड अटैक की पीड़िताओं को 10 लाख तक की राहत
एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को एक लाख से लेकर दस लाख रूपये तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जो एसिड अटैक से 10 फीसदी या उससे अधिक प्रभावित हैं लेकिन चेहरे पर एसिड अटैक से थोड़ा सा भी असर पड़ा है तो उनको भी आर्थिक मदद मिलेगी।


‘आठ मार्च से इस योजना की शुरुआत हो रही है। अब तक 11 महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान की गई है लेकिन एसिड अटैक से पीड़ित किसी भी महिला को लाभ नहीं मिला है। दो आवेदन आए हैं, जिनको पुलिस रिपोर्ट के लिए एसएसपी के पास भेजा गया है।’
- ऊषा तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed