फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honeytrap gang girls making video calls to people

Honey Trap: वीडियो कॉल पर लड़की ने उतारे कपड़े, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल; रिटायर्ड दरोगा को भी जाल में फंसाया

Mon, 06 Nov 2023 11:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 11:04 AM IST
सार

Bareilly News: त्योहारी सीजन में साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। हनी ट्रैप में फंसाने के लिए भी लोगों के पास वीडियो कॉल की जा रही है और उनको ब्लैकमेल करने की कोशिश भी हो रही है।
 

विज्ञापन
Honeytrap gang girls making video calls to people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में पिछले कुछ दिनों से लोगों के पास अनजान नंबरों से वीडियो कॉल आ रही हैं। हनी ट्रैप गैंग से जुड़ीं लड़कियां वीडियो कॉल पर मीठी बातों में फंसाकर निर्वस्त्र हो जाती हैं और सामने वाले को भी ऐसा ही करने के लिए कहती हैं। लोग इनकी खुराफात समझकर जब तक कॉल डिस्कनेक्ट करते हैं, तब तक लड़कियां स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिये अश्लील वीडियो बना चुकी होती हैं और इसे वायरल करने की धमकी देकर वसूली की जाती है। लोग इनके झांसे में नहीं आते तो रिकॉर्ड किया हुआ अश्लील वीडियो भेजकर इन लड़कियों के साथी पुलिस अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। कार्रवाई का भय दिखाकर रुपये वसूलने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन


रिटायर्ड दरोगा को ही बना लिया शिकार
कुछ दिन पहले एक रिटायर्ड दरोगा के फोन पर इसी तरह एक लड़की की वीडियो कॉल आई थी। लड़की ने दरोगा के साथ वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र होकर वीडियो बना लिया। उसके साथी ने दरोगा को कॉल कर खुद को सीबीआई अफसर बताया और कार्रवाई करने की बात कहकर डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। दरोगा ने सुभाषनगर थाने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


फर्जी इंस्पेक्टर ने धमकाया
रविवार को त्रिलोक विहार निवासी युवक के पास एक युवती ने वीडियो कॉल की। युवती अचानक निर्वस्त्र हुई तो युवक ने वीडियो कॉल कट कर दी। कुछ देर बाद उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर संदीप यादव बताया और कहा कि तुम्हारी चैट और मैसेज के कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली है। युवक के दोस्तों से भी इसी तरह ठगने की कोशिश हुई थी, इसलिए उसने सतर्कता बरती और उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। युवक ने सोमवार को साइबर सेल में शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकाउंटेंट को धमकाने की कोशिश
शहर निवासी एक निजी कंपनी के एकाउंटेंट को भी अनजान नंबर से कॉल आई। दूसरी तरफ से एक लड़की ने उनसे बात करते हुए अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। जब तक एकाउंटेंट कुछ समझ पाते, तब तक उसने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इधर से कॉल काट दी गई तो कुछ सेकेंड का वही वीडियो उनके व्हाट्सएप पर भेजकर धमकाया गया। एक कथित पुलिस अधिकारी ने भी कॉल और मैसेज कर धमकाया। साइबर थाना में शिकायत के बाद धमकी आनी बंद हुई है।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दर्दनाक है कहानी
 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक को शेयर न करें। इस तरह की फाल्स कॉल आए तो तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें। किसी के झांसे या बहकावे में न आएं। ऐसे लोगों को कोई रकम न भेजें। तत्काल ही नजदीकी थाने में सूचना दें। टोल फ्री नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज करा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed