फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honey Bhatia's partnership in KG Construction exposed

Bareilly News: केजी कंस्ट्रक्शन में हनी भाटिया की साझेदारी उजागर

Mon, 05 Jun 2023 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Honey Bhatia's partnership in KG Construction exposed
बरेली। एलायंस बिल्डर्स के निदेशक भूमाफिया हनी भाटिया की साझेदारी की एक नई डीड सामने आई है। यह केजी कंस्ट्रक्शन के साथ इसी साल हुआ साझेदारी का करार है। ऐसे में अब केजी कंस्ट्रक्शन भी कार्रवाई के दायरे में आ सकती है। कैंट पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलायंस ग्रुप के निदेशक भूमाफिया रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह आदि कोर्ट से अरेस्ट स्टे पर हैं। हालांकि यह स्टे पुराने मामलों में ही है। नए किसी भी मामले में गिरफ्तारी पर स्टे नहीं है पर पुलिस जानबूझकर इन्हें गिरफ्तार करने से बच रही है। अधिकारियों का दावा है कि एलायंस ग्रुप से जुड़ाव रखने वाले लोगों व उनकी संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में केजी कंस्ट्रक्शन से संबंधित एक डीड मीडिया और पुलिस तक पहुंची है।
विज्ञापन

यह करार 17 मार्च 2023 को शाम 03:45 बजे हुई थी। इसमें केजी कंस्ट्रक्शन के संचालक के साथ ही एक अन्य व्यक्ति का नाम और फिर तीसरे नंबर पर हनी भाटिया का जिक्र है। हनी से सीधा जुड़ाव होने के साथ ही इस फर्म के एलायंस ग्रुप से जुड़ाव की पुष्टि हो रही है। कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि कई नए साक्ष्य मिले हैं। इनके आधार पर नई फर्म, आरोपी व संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। तीसरे चरण के लिहाज से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णावंती कॉलोनी निवासी करीबी को बचाने की कोशिश
एलायंस ग्रुप के निदेशक रमनदीप सिंह का एक बेशकीमती प्लॉट कृष्णावंती कॉलोनी में है। इसका स्वामित्व फिलहाल रमनदीप के करीबी शख्स के हवाले है, जिसने इसका कुछ हिस्सा खरीद रखा है। अब वह इसे अपनी संपत्ति बताकर सीज होने से बचाने की जुगत में है। मामला मीडिया के जरिये प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कॉलोनी में जाकर जानकारी भी जुटाई थी पर अभी तक इस संपत्ति को जांच के दायरे में नहीं लाया गया है। एलायंस ग्रुप के पैरोकार भी रिकॉर्ड में दोषी होने के साक्ष्य मिलने के बावजूद बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed