फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home guards kicked and punched the watchman in the tehsil

Bareilly News: तहसील में होमगार्डों ने चौकीदार को लात-घूंसों से पीटा

Wed, 15 May 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Home guards kicked and punched the watchman in the tehsil
नवाबगंज (बरेली)। तहसील में जमीन की फर्द निकलवाने पहुंचे चौकीदार पर होमगार्ड ने अभद्र टिप्पणी कर दी। बहस बढ़ी तो चौकीदार ने होमगार्ड का गिरेबान पकड़ लिया। इससे गुस्साए होमगार्ड ने अपने साथी संग परिसर में ही चौकीदार को जमीन पर पटककर लात-घूसों और राइफल की बट से पीटा। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बहोरनगला गांव निवासी अनुसूचित जाति के वीरेंद्र कुमार नवाबगंज थाना क्षेत्र में चौकीदार हैं। मंगलवार को वह अपनी जमीन की फर्द निकलवाने तहसील गए थे। तहसीलदार कार्यालय में तैनात होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल उसे देखकर अभद्र चुनावी टिप्पणी करने लगे। वीरेंद्र ने विरोध किया तो वीर बहादुर ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की। तब दूसरा होमगार्ड रामपाल भागते हुए आया और वीरेंद्र को तहसील परिसर में जमीन पर गिराकर लात-घूसों और राइफल की बट से पीटकर घायल कर दिया। तहसील में मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीरेंद्र ने दोनों होमगार्ड के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही, मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। चौकीदार ने थाने में शिकायत की है। इंस्पेक्टर को जांच के लिए भेजा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

हम तो पूरे दिन तहसील में ही रहे पर मामला संज्ञान में नहीं है। यदि होमगार्डों ने किसी की पिटाई की है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। - रजनीश सक्सेना, तहसीलदार नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed