{"_id":"66d504f67c1c178cb209f53b","slug":"home-guards-daughter-kidnapped-again-report-on-four-bareilly-news-c-4-lko1018-471900-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होमगार्ड की बेटी फिर अगवा, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होमगार्ड की बेटी फिर अगवा, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
एडीजी के आदेश पर कार्रवाई, 13 जुलाई को भी किया गया था अपहरण
बरेली/भोजीपुरा। होमगार्ड की बेटी को फिर से अगवा करने के मामले में एडीजी के आदेश पर किला पुलिस ने पिता-पुत्र समेत एक वकील और एक कथित पत्रकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पहले 13 जुलाई को कोचिंग जाते वक्त उसका अपहरण किया गया था। इस मामले में होमगार्ड की पत्नी ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी दूसरे समुदाय के हैं।
भोजीपुरा थाने के एक गांव निवासी होमगार्ड की बेटी को दूसरे समुदाय का अरशद परेशान करता था। परिजनों का कहना है कि 13 जुलाई को वह कोचिंग जा रही थी तो अरशद ने उसे अगवा कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे खोज लिया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
युवती ने अपनी ननिहाल में रहने की इच्छा जताई। 16 अगस्त को पुलिस ने उसे किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित ननिहाल भेज दिया। आरोप है कि अरशद, उसके पिता अख्तर खां ने वकील अब्दुल शाहिद और कथित पत्रकार जमशेद खान के सहयोग से उसे ननिहाल से फिर अगवा कर लिया।
विज्ञापन
थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर होमगार्ड ने एडीजी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एडीजी के आदेश पर किला थाना पुलिस ने अरशद, अख्तर खां, अब्दुल शाहिद और जमशेद खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद