फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home guard and his son arrested on dowry death charges

Bareilly News: दहेज हत्या के आरोप में होमगार्ड और उसका बेटा गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Home guard and his son arrested on dowry death charges
बरेली। कैंट इलाके के चौबारी गांव निवासी विवाहिता वंदिता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने वंदिता के पति व होमगार्ड ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चौबारी निवासी वंदिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। बुधवार को उसके पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई थी। बताया था कि एक साल पहले वंदिता ने ऑटो चालक आकाश से विवाह किया था। इसके बाद से दहेज की खातिर उसे परेशान किया जा रहा था। इससे परेशान होकर ही वंदिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को चौबारी मोड़ के पास से आरोपी पति आकाश और उसके पिता जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। आकाश ने बताया कि वह बरेली-बदायूं रोड पर ऑटो चलाता है। वंदिता से प्रेम संबंध था और दोनों ने करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। घटना वाली रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात वंदिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जगदीश होमगार्ड है। मायके वालों ने उस पर धमकाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed