फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holika's place is occupied, instructions to remove it

Bareilly News: होलिका की जगह पर कब्जा, हटाने के निर्देश

Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Holika's place is occupied, instructions to remove it
दुनका। सनातन धर्म सेवा समिति के सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य मुन्नू गंगवार के नेतृत्व में एसडीएम से मुलाकात की। शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका में होलिका की जगह से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेकर टीम गठित कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदस्यों ने शिकायत कर बताया कि दुनका इंटर कॉलेज के पास होली की जगह है, जिस पर कुछ लोग दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर गाली-गलौज कर झगड़ा कर रहे हैं। इससे गांव में शांति भंग होने की आशंका है। सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष ग्रामीणों के सहयोग से होली तिड़हरी जुलूस निकाली जाती है, लेकिन यहां कब्जा होने से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने तहसीलदार मीरगंज एवं थानाध्यक्ष शाही को तत्काल टीम के साथ मौके पर पैमाइश कराकर होलिका की जगह से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed