{"_id":"605e2eed8ebc3e591f495836","slug":"holika-dahan-will-be-held-at-2788-places-59-processions-will-be-out-bareilly-news-bly441948747","type":"story","status":"publish","title_hn":"2788 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 59 जुलूस निकलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2788 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 59 जुलूस निकलेंगे
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पुलिस के साथ ही आरएएफ और रंगरूट संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
बरेली। होली को लेकर पुलिस ने सारी तैयारियां कर ली हैं। जिले में 2788 स्थानों पर होलिका दहन होगा। 59 जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें चार बड़े जुलूस हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ ही एक कंपनी आरएएफ और रंगरूटों को लगाया जाएगा।
पिछले सालों में कोई विवाद न होने के चलते पुलिस जिले में 2788 स्थानों पर होने वाले होलिका दहन को लेकर निश्चिंत है। पिछले साल मीरगंज में एक स्थान पर विवाद हुआ था, इसे सुलझा लिया गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि होली पर जिले में 59 जुलूस और शोभायात्राएं निकलेेंगी। इनमें 27 मार्च को दो, 28 मार्च को 17, 29 मार्च को 30, 30 मार्च को आठ, एक और दो अप्रैल को एक-एक जुलूस निकलेगा। इसके अलावा कोतवाली के बिहारीपुर खत्रियान और शाही में होली मेले का आयोजन होगा। प्रेमनगर के मोहल्ला चाहबाई से राजगद्दी, किला के नरसिंह मंदिर से श्रीराम बरात और शाही में दो बड़े जुलूस निकलेंगे। मगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीड़ कम रखने की अपील की है। आयोजकों ने भी इसके प्रति आश्वस्त किया है।
एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2019 में साहू गोपीनाथ के पास श्रीराम बरात के दौरान रंग डालने को लेकर विवाद हुआ था। मगर अब वहां विवाद की कोई स्थिति नहीं है। होली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानों की पुलिस के अलावा एक कंपनी आरएएफ और पुलिस लाइन से 160 रंगरूट को भी लगाया जाएगा।