{"_id":"6a21d594cdcb27943b02c0c8","slug":"hlo-app-is-giving-trouble-employees-are-unable-to-find-a-solution-bareilly-news-c-4-bly1034-898541-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एचएलओ एप दे रहा गच्चा, समाधान नहीं निकाल पा रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एचएलओ एप दे रहा गच्चा, समाधान नहीं निकाल पा रहे कर्मचारी
विज्ञापन
बरेली। भवन गणना के दौरान एचएलओ एप प्रगणकों को गच्चा दे रहा है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी इसका समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।
जनगणना के प्रथम चरण में 22 मई से भवन गणना चल रही है। इसमें 10 हजार प्रगणकों व 1250 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। जब प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं तो एचएलओ एप बंद हो जा रहा है। ऐसे में जरूरी जानकारी को पेज पर नोट करके बाद में उसको भरना पड़ता है या फिर एप का संचालन नहीं होने पर उनको कंट्रोल रूम जाना पड़ रहा है। यह समस्या सुपरवाइजरों के मोबाइल फोन में भी आ रही है। यह एप हर कंपनी के मोबाइल फोन में नहीं चल पा रहा है। एक प्रगणक का एप गड़बड़ हुआ तो उसे ठीक करने के लिए वह नगर निगम में चार्ज अधिकारी के पास पहुंचे। वहां वह 30 मिनट में कोई सुधार नहीं हो सका। फिर कंट्रोल रूम भी गए। वहां भी ठीक नहीं हो सका। एप के लिए नामित नोडल अधिकारी भी उसे ठीक नहीं कर सके। फिर बाहर की एक छात्रा ने इसको ठीक कर दिया।
कुछ तकनीकी दिक्कतों से एप नहीं चल पा रहा होगा। इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। - संतोष सिंह, जिला जनगणना अधिकारी