फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeters demanded extortion of Rs 25 lakh from commission agent in Bareilly

Bareilly: हिस्ट्रीशीटरों ने आढ़ती की कार रोककर मांगी 25 लाख रंगदारी, न देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी

Wed, 10 Jan 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 06:07 PM IST
सार

आढ़ती ने कुछ समय पहले एक प्लॉट खरीदा था। इसके बाद से रहपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर उनसे रंजिश मानने लगे। सोमवार को उनकी कार रोककर उनसे रंगदारी मांगी। न देने पर बेटे को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
History sheeters demanded extortion of Rs 25 lakh from commission agent in Bareilly
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों ने सरेराह मंडी के आढ़ती को रोक लिया और उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। प्लॉट का बैनामा नहीं करने पर बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुंशी नगर के खलीक अहमद सब्जी मंडी में आढ़त लगाते हैं। वह नींबू और अदरक का व्यापार करते हैं। खलीक अहमद ने कुछ समय पहले एक प्लॉट खरीदा था। इसके बाद से रहपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर इकबाल और पीरबहोड़ा का बाबू खां उनसे रंजिश मानने लगे। सोमवार को खलीक अहमद अपने भाई के घर जा रहे थे, तभी दोनों ने कार रोक ली। कार का शीशा तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दोनों ने उनसे 25 लाख रुपये मांगे और अपने नाम प्लॉट का बैनामा करने को कहा। प्लॉट का बैनामा नहीं करने पर दोनों ने खलीक के बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। खलीक अहमद की शिकायत पर दोनों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed