फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History-sheeter was running smack factory in his house two arrested in bareilly

Bareilly: हिस्ट्रीशीटर घर में चला रहा था स्मैक फैक्टरी, भाई समेत गिरफ्तार; भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

Wed, 17 Jan 2024 08:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 08:08 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में पुलिस ने मोहल्ला सराय में दबिश के दौरान घर में अफीम से स्मैक बना रहे नदीम और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चार किलो स्मैक, 14 किलो कट व पावर पाउडर बरामद किया गया। 

विज्ञापन
History-sheeter was running smack factory in his house two arrested in bareilly
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी में एक बार फिर तस्करी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। पुलिस ने सराय मोहल्ले के एक घर में दबिश देकर चार किलो से अधिक स्मैक बरामद की है। नदीम और मोहसिन को गिरफ्तार कर 14 किलो कैमिकल पाउडर भी मिला है, जिससे स्मैक बनाई जा रही थी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। 

विज्ञापन


एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला सराय नई बस्ती में दबिश दी। पुलिस ने नदीम उर्फ मुन्ना और उसके भाई मोहसिन को धर दबोचा। घर की तलाशी लेने पर चार किलो 82 ग्राम स्मैक, 1.8 किलो पावर पाउडर और 12.2 किलो कट पाउडर बरामद किया। इनके पास से दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिले, जिनसे वजन तोलकर स्मैक बाहर भेजते थे।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर है नदीम 
थाने लाकर पूछताछ की तो शुरू में दोनों खुद को बेगुनाह बताने लगे, लेकिन बाद में भेद खुल गया। पता चला कि नदीम थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अपने घर में ही स्मैक बनाता है। नदीम के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज थाने में पांच मुकदमे दर्ज है। मोहसिन स्मैक की सप्लाई में उसकी मदद करता है। उसके खिलाफ यह पहला मुकदमा है।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने बेहतर काम किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। अन्य नाम प्रकाश में आए तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

कैंट पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपी पकड़े
कैंट थाना पुलिस ने 160 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक नरेंद्र शर्मा मंगलवार रात बुखारा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। यहां दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो थाना सुभाषनगर के करेली मठिया निवासी मंजीत के पास 90 ग्राम और आशुतोष सिटी इज्जतनगर के मनोज सागर की जेब से 70 ग्राम चरस बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed