{"_id":"69e3f96d9b14190b3e081d9e","slug":"history-sheeter-taj-hafiz-arrested-with-a-pistol-bareilly-news-c-4-bly1053-867327-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ताज हाफिज तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ताज हाफिज तमंचे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ताज हाफिज को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाल धनंजय पांडेय ने बताया कि ताज जामुन की मस्जिद, आजमनगर निवासी हाफिज पुराना हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
उसके खिलाफ पहले से पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। ताज हाफिज ने बताया कि उसने यह तमंचा सुरक्षा के लिए रखा था। उसने स्वीकार किया कि वह गोकशी की घटनाओं में शामिल रहा है और अपने बचाव के लिए असलहा रखता था। यह भी बताया कि वह लगातार किराये का घर बदलता रहता है। वर्तमान में वह बारादरी इलाके में किराये पर रह रहा था।