फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History-sheeter Sandesh Kannaujiya joins BJP

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया भाजपा में शामिल

Fri, 12 Apr 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter Sandesh Kannaujiya joins BJP
बरेली। बिथरी थाने के हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संदेश के खिलाफ बिथरी समेत अन्य थानों में 21 मुकदमे दर्ज रहे हैं। उस पर गैंगस्टर व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। एक वक्त में पुलिस उसके पीछे पड़ी रहती थी। वह सपा में जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुलाया गया था। वहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, आंवला सांसद, क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने संदेश के गले में भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। संदेश से संगठन के हित में काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की। संदेश ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे।
विज्ञापन

संदेश की पार्टी में आमद की पुष्टि करते हुए आंवला सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर संदेश कन्नौजिया ने पार्टी की सदस्यता ली है। समर्थकों के साथ वह बिथरी क्षेत्र में पार्टी के लिए मददगार साबित होंगे। इससे सपा प्रत्याशी का चुनाव कमजोर भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

एनकाउंटर की तैयारी में थी पुलिसबिथरी के कचौली गांव के निवासी संदेश कन्नौजिया पर बिथरी व आसपास के थानों में 21 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, बलवा, धोखाधड़ी, रंगदारी की धाराएं लगी हैं। संदेश की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। बसपा सरकार में एक कद्दावर नेता की संदेश से ठन गई थी। पुलिस उसका एनकाउंटर करने की तैयारी में थी। तब संदेश ने दूसरे कद्दानर नेता की शरण लेकर बमुश्किल जान बचाई थी।
प्रत्याशियों का करेंगे प्रचार
संदेश कन्नौजिया ने बताया कि राजनीति कारणों से उनके खिलाफ कई मुकदमे लिखाए गए थे। वह सपा में जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। किसी पद या स्वार्थ के लिए भाजपा में नहीं आए हैं। कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी नहीं है। पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे और पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाएंगे।
---
जिलाध्यक्षों ने पल्ला झाड़ा
संदेश की आमद के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इसे भाजपा के अपराधीकरण से भी जोड़ा जा रहा है। बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सदस्यता आंवला लोकसभा क्षेत्र में ली गई है, उनसे इसका कोई मतलब नहीं है। आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि संदेश जहां रह रहे हैं, वह बरेली लोकसभा क्षेत्र में आता है। फिर कहा कि चुनाव में कोई भी समर्थन दे सकता है।

---
संदेश कन्नौजिया के खिलाफ किस तरह के मुकदमे हैं, क्या छवि है और किस पार्टी में किस पद पर हैं, हमें जानकारी नहीं है। पुराने मुकदमों को लेकर कोई नई शिकायत भी पुलिस के पास नहीं आई है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed