{"_id":"606a16338ebc3e58ff4632da","slug":"highway-jam-after-accident-near-hulasangra-crossing-bareilly-news-bly442852275","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास हादसे के बाद हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास हादसे के बाद हाईवे जाम
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक और कार की टक्कर के बाद रुका ट्रैफिक
विज्ञापन
बरेली/मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को एक ट्रक और कार की टक्कर के बाद फिर जाम लग गया। पुलिस ने बीच सड़क पर झगड़ा कर रहे कार और ट्रक ड्राइवर को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों तरफ इतनी लंबी कतार लग गई कि शाम तक हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों को रेंगते हुए सफर करना पड़ा।
हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास दोपहर करीब 12:00 बजे हादसा हुआ। एक कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों ड्राइवर अपने वाहन सड़क पर ही छोड़कर एक-दूसरे से उलझ गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट बाद पुलिस ने दोनों ड्राइवरों को समझाकर ट्रक और कार को आगे बढ़वाया लेकिन इस बीच क्रॉसिंग के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग चुकी थी। क्रॉसिंग भी बंद हो गया जिसके खुलने के बाद जाम में फंसे वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में एक-दूसरे के आगे अड़ गए। कई घंटे बाद देर शाम यातायात सामान्य हो सका।