फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   high tension wire fall on growler 14 people scorched

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बरात की बग्घी, दूल्हे ने कूद के बचाी जान, 14 लोग झुलसे

Sun, 03 Mar 2019 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
high tension wire fall on growler 14 people scorched
हाईटेंशन तार - फोटो : social media

दियोरिया इलाके के मोहम्मदपुर गांव में शनिवार रात बरात चढ़ने के दौरान बग्घी की छतरी नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गई। उस वक्त चूंकि बूंदाबांदी भी हो रही थी, सो बग्घी के साथ ही बरात की लाइट में भी हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने लगा। इसकी चपेट में आकर लाइट उठाने वाले और बैंड-बाजा के 14 लोग झुलस गए। करंट लगने से बग्घी का एक घोड़ा मर गया। दूल्हे ने किसी तरह बग्घी से कूदकर जान बचाई। इस हादसे से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर में शनिवार को देवनारायण पाल की बेटी की बरात बीसलपुर क्षेत्र के गांव भदारी से आई थी। रात करीब 9.30 बजे बरात चढ़ना शुरू हुई। बरात में बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी मुमताज का बैंड और लाइट थी। बग्घी कस्बा बरखेड़ा निवासी फरियाद की थी। बरात जब गांव के पश्चिम में पाकड़ के पेड़ के पास पहुंची तो पत्तों के बीच होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के नीचे लटकते तार बग्घी की छतरी से छू गए। उस समय लाइन में करंट दौड़ रहा था। हल्की बारिश भी हो रही थी। बग्घी की छतरी में करंट आने से घोड़ा तड़पकर गिर गया और उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


खतरा भांपकर बग्घी पर सवार दूल्हा जितेंद्रपाल नीचे कूद गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। बग्घी के पास चल रहे बैंड-बाजा वाले बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी गंठा, मोहल्ला  खेड़ा निवासी बब्बन, बीसलपुर के ही मोहल्ला दुर्गाप्रसाद लाइट वाले धर्मेंद्र, सुमित, शिवकुमार, अरविंद, ब्रजेश, विशाल, देवेंद्र, रजनीश, कुनाल, अंकित और शंकर आदि करंट लगने से झुलस गए। गांव मोहम्मदपुर का नन्हेलाल भारती भी झुलस गया। लोगों ने फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। फिर घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर नन्हेलाल, कुनाल, अंकित, सुमित, धर्मेंद्र और शिवकुमार को उनके घरवाले पीलीभीत ले गए। जहां अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद बरात नहीं चढ़ी। शादी की अन्य रस्में काफी देर बाद पूरी की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed