{"_id":"66429dbd6a25ccf307034024","slug":"high-school-student-dies-due-to-electric-shock-in-hand-pump-while-bathing-bareilly-news-c-4-bly1015-400728-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहाते समय हैंडपंप में करंट आने से हाईस्कूल के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहाते समय हैंडपंप में करंट आने से हाईस्कूल के छात्र की मौत
Tue, 14 May 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 14 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। नहाते समय हैंडपंप में करंट आने से हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। जेल में बंद पिता के इंतजार में परिवार वाले कई घंटे तक शव को रखे रहे। पैरोल न मिलने पर सोमवार को दूसरे दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीबीगंज थाने के गांव मथुरापुर निवासी यादराम साहू 2019 से जेल में बंद हैं। उनका बेटा वाशु (15) इसी वर्ष नवीं कक्षा पास कर हाईस्कूल में आया था। वासु रविवार दोपहर घर पर ही नहा रहा था। हैंडपंप में लगी मोटर में करंट आने से वाशु की मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। वाशु के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार वालों ने यादराम को कुछ घंटे पैरोल के लिए डीएम से गुहार लगाई। पैरोल मिलने की उम्मीद में परिवार वाले शव रखे रहे, लेकिन बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिता को पैरोल नहीं मिल सकी।