फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High alert in Bareilly zone regarding Bakrid and Rakshabandhan

बकरीद और रक्षाबंधन को लेकर बरेली जोन में हाई अलर्ट

Sat, 01 Aug 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
High alert in Bareilly zone regarding Bakrid and Rakshabandhan
श्यामगंज बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास की वजह से सुरक्षा और कड़ी, अंतरराष्ट्रीय सीमा सील
विज्ञापन

जोन में 14 कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ बकरीद से छह अगस्त तक रहेगी तैनात

बरेली। ईद-उल-अजहा, रक्षाबंधन और अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के मद्देनजर बरेली जोन में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। डीआईजी को नेपाल बॉर्डर की निगरानी के लिए भेजा गया है। एडीजी जोन के सभी नौ जिले के एसपी के संपर्क में हैं। खुफिया निगरानी के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है।
पांच अगस्त को अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर खासतौर से सतर्कता बढ़ाई गई है। आतंकी हमले की आशंका को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एडीजी ने बरेली जोन में संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी का आदेश दिया है। खुफिया अमला लगातार अफसरों के संपर्क में है। बरेली जोन के संवेदनशील स्थानों के लिए अर्धसैनिक बल मुहैया कराए हैं। बरेली रेंज को छह कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ मुहैया कराई गई है। आरएएफ के साथ तीन कंपनी पीएसी बरेली शहर में रहेगी। उधर, मुरादाबाद रेंज के लिए आठ कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ दी गई है।
विज्ञापन

खुफिया अमले के लोग लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। हालांकि किसी तरह की खुराफात का इनपुट नहीं है। डीजीपी के आदेश पर डीआईजी पीलीभीत रवाना हो गए हैं। वह छह अगस्त तक नेपाल सीमा की निगरानी के लिए वहीं रहेंगे। नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज धर्मस्थलों पर रहेगी निगरानी

बकरीद पर शनिवार को शहर में जबर्दस्त सुरक्षा रहेगी। ईदगाह के रास्तों पर पहरा और मस्जिदों पर निगरानी रहेगी। पुलिस प्रशासन के साथ ही धर्मगुरुओं ने भी कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक नमाज अदा न करने की अपील की है। लोगों से नमाज और कुर्बानी घरों में ही करने को कहा गया है। मस्जिदों में कमेटी और स्टाफ के अधिकतम पांच लोग ही नमाज पढ़ सकेंगे। आम लोगों को मस्जिदों में आने की मनाही है।

दो दिन रहेगा लॉकडाउन

एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि शनिवार और रविवार को मिनी लॉकडाउन पहले की तरह लागू रहेगा। बकरीद पर लोग घरों में ही रहकर पर्व मनाएंगे। हॉटस्पॉट वाले कंटेन्मेंट एरिया में आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वहां किसी तरह की सामूहिक गतिविधि होने पर संबंधित थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed