फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High alert in Bareilly zone after ruckus in Delhi

दिल्ली में बवाल के बाद बरेली जोन में हाई अलर्ट

Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
High alert in Bareilly zone after ruckus in Delhi
एडीजी ने एसएसपी कार्यालय का किया निरिक्षण जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला, बरेली

एडीजी ने सभी जिलों के कप्तानों को जारी किए निर्देश, शहर का जायजा लेने निकले डीआईजी
विज्ञापन


पिछले दिनों पीलीभीत में माहौल गरमाने की वजह से चौकन्ने हुए अफसर, खुफिया तंत्र भी सक्रिय

बरेली। सीएए के विरोध और समर्थन के बीच दिल्ली में हुए भारी बवाल के बाद बरेली जोन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रिजर्व पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रखने के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। एडीजी ने खुद जोन के सभी कप्तानों से संपर्क कर उन्हें निर्देश जारी किए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। शासन से निर्देश आने के बाद सोमवार शाम डीआईजी भी शहर का जायजा लेने निकले।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बीच दिल्ली में भारी बवाल के बाद शासन की ओर से पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है। इसके बाद एडीजी ने शाम को जोन के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया। उन्होंने जोन के सभी कप्तानों से फोन पर बात करके उन्हें अपने जिले में पुलिस फोर्स को अलर्ट करने के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। पीलीभीत में पिछले दिनों सीएए पर माहौल गरमाने की घटना के मद्देनजर वहां के कप्तान को खासतौर पर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। कप्तानों को छोटी-छोटी सूचनाओं की भी फौरन जांच कराकर जरूरी एक्शन लेने को कहा गया है।
विज्ञापन

सभी जिलों में खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। सीएए के समर्थन और विरोध में चल रही प्रत्येक गतिविधि की उच्चाधिकारियों को फौरन सूचना देने को कहा गया है। हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद शाम से ही जिलों में पुलिस फोर्स के साथ अफसर सड़कों पर निकल पड़े और चेकिंग अभियान भी शुरू करा दिया गया। बरेली में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय भी शहर का जायजा लेने निकले। उन्होंने कई स्थानों पर पुलिस के ड्यूटी प्वाइंट चेक किए और वहां मौजूद पुलिस वालों को जरूरी हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed