फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hiding information about shop, warehouse and tenant in the house

Bareilly News: घर में दुकान, गोदाम व किराएदार की छुपा रहे जानकारी

Tue, 02 Jun 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hiding information about shop, warehouse and tenant in the house
बरेली। भवना गणना के दौरान लोग वास्तविक जानकारी छुपा रहे हैं। सबसे ज्यादा डर कर को लेकर बना हुआ है। इसी वजह से भवन स्वामी घर में दुकान, गोदाम व किरायेदार की सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। एसी व कार की जानकारी भी छुपा रहे हैं।
विज्ञापन

जनगणना के प्रथम चरण में 22 मई से भवन गणना शुरू की गई है। इसके लिए 10 हजार प्रगणकों व 1250 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। प्रगणकों के मुताबिक, दरवाजे पर दस्तक देने के साथ भवन गणना से जुड़े 33 सवाल पूछ रहे हैं तो लोग सही जानकारी नहीं देना चाह रहे।
विज्ञापन

वह घर में दुकान, किरायेदार, गोदाम व अन्य व्यावसायिक उपयोग की जानकारी छुपा रहे हैं। दो मकान होने पर एक ही बता रहे हैं। कई तो चार पहिया वाहन होने के बाद यह स्वीकार ही नहीं कर रहे हैं कि उनके पास यह वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों पर संपन्न न दिखाई दें इसलिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी सही ब्यौरा नहीं दे रहे हैं। घर पर सिर्फ महिलाएं होने पर वह पुरुष सदस्यों से मशवरा करने के बाद ही जानकारी दे रही हैं। कई पड़ोसियों से पूछते हैं कि उन्होंने क्या-क्या लिखवाया है। इसी हिसाब से वह भी जानकारी दे रहे हैं।
निजी कर्मी दे रहे धोखा
भवन गणना के दौरान नगर निगम की तरफ से निजी कर्मियों को भी ड्यूटी में लगा दिया गया है। यह अचानक अपना काम बंद करके लापता हो जा रहे हैं। कॉल भी रिसीव नहीं करते। भवन गणना के उपकरण भी साथ ले जा रहे हैं।

वर्जन ...
प्रगणकों के घर पर पहुंचने पर सही जानकारी न देना गलत बात है। लोगों को प्रगणकों का सहयोग करना चाहिए। भवन गणना के उद्देश्य को जनता को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। जो भ्रांतियां हैं, वह गलत हैं। सरकार बस भवनों का ब्यौरा दर्ज कर रही है। - संतोष सिंह, जिला जनगणना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed