{"_id":"662ae793402064050f0fe844","slug":"hi-tech-thieves-are-making-clone-of-electronic-key-from-laptop-bareilly-news-c-4-bly1015-388949-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईटेक चोर... लैपटॉप से बना रहे इलेक्ट्रॉनिक चाबी का क्लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईटेक चोर... लैपटॉप से बना रहे इलेक्ट्रॉनिक चाबी का क्लोन
विज्ञापन
बरेली। चोरी से बचने के लिए नई कारों में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन चोर इस मामले में एक कदम आगे हैं। वह नई तकनीक में सेंधमारी कर कारें चुरा रहे हैं। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य फारुख को बरेली में पकड़ा गया था। फारुख गैंग ने शहर से तीन कारें चोरी की थीं। इनमें से दो की बरामदगी और गिरोह की धरपकड़ में टीमों का पसीना छूट रहा है।
शहर में लक्जरी गाडियां बिना तोड़फोड़ किए चोरी की गई हैं। जांच में सामने आया है कि चोर पहले प्रेशर मशीन से कार का दरवाजा फैलाते हैं, फिर लॉक खोलकर कार में बैठ जाते हैं। इसके बाद सीट पर बैठकर कार के लॉक सिस्टम के सारे प्लग निकाल देते हैं। इन प्लग को लैपटॉप से जोड़कर मौके पर दूसरी इलेक्ट्रॉनिक चाबी एक्टिव कर देते हैं। इस चाबी के जरिये गाड़ी अनलॉक और स्टार्ट हो जाती है। इसके बाद चोर कार में लगे जीपीएस सिस्टम को तलाशकर उसे बंद कर देते हैं और गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं।
अपने बनाए उपकरणों का करते हैं इस्तेमाल
हाईटेक चोर गाड़ियां चोरी करने के लिए खुद के बनाए उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। गैंग के कुछ लोग कंप्यूटर के जानकार होते हैं। वे साथ में लैपटॉप लेकर चलते हैं। कार का दरवाजा फैलाने के बाद खासतौर से बना सरिये का कुंडा डालकर कार के दरवाजे वाले बटन को अनलॉक कर लेते हैं। फिर लैपटॉप की मदद से नई चाबी तैयार कर लेते हैं।
विज्ञापन
सर्विलांस टीम और एसओजी भी नाकाम
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार चोरी करने वाले गिरोह का सरगना शाहिद मोटा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आकर जेल जा चुका है। शाहिद का दामाद फारूख इससे पहले ही बरेली में पकड़ा गया था। दिल्ली से आकर गिरोह ने बरेली से तीन कारें चुराई थीं और फिर वे वाराणसी की ओर चले गए थे। फारूख की पत्नी सना समेत गिरोह के कई सदस्य अब तक फरार हैं। बारादरी पुलिस ने फारूख को गिरफ्तार करते वक्त एक कार बरामद कर ली थी पर बाकी कारें और आरोपियों की तलाश में बारादरी थाना पुलिस के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीमें भी नाकाम साबित हो रही हैं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का कहना है कि बारादरी पुलिस ने वाहन चोरों के बड़े गिरोह का खुलासा किया था। बाकी सदस्य भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।