फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Helpline rendered helpless: Cow remains trapped, rescuers say they are on holiday

हेल्पलाइन हुई हेल्पलेस : गाय फंसी रही, निकालने वाले बोले-छुट्टी है

Wed, 22 Oct 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Helpline rendered helpless: Cow remains trapped, rescuers say they are on holiday
बरेली। त्योहार पर जनशिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, लेकिन निस्तारण के नाम पर टाल-मटोल हुई। कुछ कर्मचारियों की गैर जिम्मेदारी के चलते हेल्प लाइन हेल्पलैस साबित हुई। फोन करने पर कर्मचारी बोले- छुट्टी है। गाय चार घंटे फंसी रही जब नगर निगम की टीम नहीं पहुंची तो लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। खुद ही मेहनत करके गाय को निकाला। नगर निगम के कंट्रोल रूम में 7055519637 पर आई कुछ शिकायतों की पड़ताल में हकीकत सामने आई है।
विज्ञापन

कांस्टेबल अमित कुमार ने मंगलवार को कोतवाली के पीछे सरकारी स्कूल के परिसर गाय के फंसे होने की शिकायत सुबह आठ बजे दर्ज कराई। कंट्रोल रूम की कर्मचारी ने उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि कॉल करेंगे तो टीम आएगी। कॉल करने पर साढ़े आठ बजे एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। कर्मचारी ने कहा कि वैसे तो छुट्टी है पर प्रयास करके टीम भेजते हैं, लेकिन दो-चार घंटे तक टीम नहीं पहुंची। इस पर अमित ने साथी सिपाहियों की मदद से गाय को सुरक्षित निकाला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश का कहना है कि जो शिकायतें आती हैं उनका समाधान किया जाता है। अगर किसी का समाधान नहीं हो सका है तो उसे भी कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

ऐसे हालात सामने आए
सीवर की लीकेज ठीक किए बगैर लौट गई टीम
हजियापुर में सीवर लीकेज की समस्या पर टीम तो पहुंची, लेकिन समाधान नहीं निकला। सात दिनों से सीवर का पानी लीकेज हो रहा है। यहां के निवासी रफीक अहमद ने मंगलवार को दिन में दस बजे कंट्रोल रूम फोन किया। डेढ़ घंटे में टीम पहुंची लेकिन जब कुछ लोगों ने सीवर खोलकर साफ करने में बाधा डाली तो टीम लौट गई। रफीक अहमद का कहना है कि मौके पर सिर्फ मजदूरों की टीम भेजी गई अगर कोई जिम्मेदार अधिकारी आते तो यह हाल न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार करते शिकायत फिर भी दूर नहीं हुआ अंधेरा
नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत सड़क बनाई और लाइटें भी लगाईं, लेकिन पांच लाइटें मढ़ीनाथ से वंशीनगला मार्ग पर महीनों से खराब पड़ी हैं। मढ़ीनाथ निवासी सीएस यादव ने बताया कि नगर निगम के कंट्रोल रूम में चार बार शिकायत कर चुके है, लेकिन एक बार भी लाइटें रोशन नहीं हो सकीं। दिवाली भी अंधेरे में बीत गई।

आशापुरम में जलभराव, नहीं हुआ समाधान
आसापुरम में त्योहार पर भी घर के आगे जल भराव झेलना पड़ा। कंट्रोल रूम में शिकायत के बाद आश्वासन मिला लेकिन मौके पर जल निकासी नहीं कराई गई। मनीष गुप्ता ने बताया कि मौके के हालात देखकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समाधान नहीं हो सका। शिकायतों का अगर ऐसा हश्र होगा तो औचित्य ही क्या बचेगा। यह सवाल उठाते हुए उन्होंने समस्या के समाधान की मांग उठाई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article