फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Helper dies of electrocution while repairing fire safety equipment.

Bareilly News: फायर सेफ्टी उपकरणों की मरम्मत करने गए हेल्पर की करंट से मौत

Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Helper dies of electrocution while repairing fire safety equipment.
सीबीगंज (बरेली)। कस्बा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी उपकरणों की सर्विस करने आए कंपनी के हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी बंटी सैनी (26) के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मोहम्मद खालिद ने बताया कि उनके दोस्त बंटी ने पांच दिन पहले ही एक निजी फायर एंड सेफ्टी कंपनी में हेल्पर के रूप काम शुरू किया था। काम के दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। साथी उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खालिद ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रिशियन की लापरवाही से गलत कनेक्शन होने के कारण फायर पंप में करंट उतर आया था।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य सुब्रत कुमार सारंगी ने बताया कि उन्हें फोन पर कर्मचारी को कार्डियक अरेस्ट होने की सूचना मिली थी। मौके पर सीपीआर दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और अस्पताल में मौत हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आमतौर पर इस तरह की कंपनियों के कर्मचारी प्रशिक्षित होते हैं। किस स्तर पर लापरवाही हुई, ये जांच से स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed