फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Helper dies after being crushed by school bus in bareilly

Bareilly News: जीआरएम स्कूल में बस से कुचलकर हेल्पर की मौत, पिता ने लगाया साजिश का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

बरेली शहर के प्रतिष्ठित जीआरएम स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक घटना हुई। स्कूल परिसर में स्कूल बस से कुचलकर हेल्पर की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Helper dies after being crushed by school bus in bareilly
सोमपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रतिष्ठित जीआरएम स्कूल में बृहस्पतिवार को बस से कुचलकर हेल्पर की मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन ने एक घंटे बाद मृतक के परिवार को सूचना दी। परिवार ने इसे सुनियोजित घटना बताया है। मामले में बिथरी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव अटामांडा के निवासी 26 वर्षीय सोमपाल जीआरएम स्कूल की डोहरा रोड शाखा की स्कूल बस के हेल्पर थे। पिता विद्याराम के मुताबिक उनका परिवार इज्जतनगर की अर्चना कॉलोनी में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह सोमपाल स्कूल बस के साथ गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, दरोगा ने सीपीआर देकर बचाई जान; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटेभर बाद स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने सूचना दी कि स्कूल परिसर में बस से उतरते समय पैर फिसलने से सोमपाल बस के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। विद्याराम ने बिथरी पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं लगता कि इस तरह बेटे की मौत हुई होगी। उन्हें इस पर संशय है। 

पिता बोले- यह साजिशन हत्या 
पिता विद्याराम ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के दिन बेटे को उसकी तय बस के बजाय दूसरी बस में ड्यूटी पर भेजा गया था। उन्हें आशंका है कि बेटे के साथ यह घटना सामान्य हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed