{"_id":"63eee030560aa9e98c0cb92c","slug":"heavy-vehicles-no-entry-in-bareilly-city-route-diversion-due-to-mahashivratri-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2023: आज शाम से बरेली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri 2023: आज शाम से बरेली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन
Fri, 17 Feb 2023 07:32 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Feb 2023 07:32 AM IST
सार
नाथ नगरी बरेली में पशुपतिनाथ, वनखंडीनाथ, मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, अलखनाथ और धोपेश्वरनाथ प्रमुख शिव मंदिर हैं। इन मंदिरों में महाशवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
परिवर्तित रहेगा यातायात
विस्तार
महाशिवरात्रि शनिवार को है। इसके मद्देनजर बरेली में शुक्रवार शाम छह बजे के बाद 24 घंटे के लिए शहर में रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इज्जतनगर और सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा को अलखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऑटो, ई-रिक्शा रामगंगा की ओर से चौपुला की ओर भी नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
शहर में पशुपतिनाथ, वनखंडीनाथ, मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, अलखनाथ और धोपेश्वरनाथ प्रमुख शिव मंदिर हैं। महाशिवरात्रि पर काफी संख्या में शिवभक्त और कांवड़िये जलाभिषेक के लिए इन मंदिरों में पहुंचेंगे। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये होगी व्यवस्था
- लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को फरीदपुर से बुखारा मोड़ होते हुए रामगंगा, भमोरा, आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी होते हुए निकाला लाएगा।
- दिल्ली, रामपुर रोड से आने और बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहनों को परसाखेड़ा तिराहा से बड़ा बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर से दातागंज होते हुए निकाला लाएगा।
- नैनीताल रोड से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बिल्वा पुल, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर, दातागंज होते हुए निकाले जाएंगे।
- पीलीभीत से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहनों को विलयधाम से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर से दातागंज होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन