फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy traffic jam on Lucknow Highway

एलपीजी के छह गोदामों पर छापा, चार का कटा चालान

Thu, 01 Jul 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam on Lucknow Highway
कार्रवाई करती टीम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विधिक माप विज्ञान संभाग की टीमों ने खजुरिया और फरीदपुर में चेक किए गोदाम

विज्ञापन
बरेली। रसोई गैस सिलिंडरों में घटतौली और एजेंसी संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए चल रही विधिक माप विज्ञान संभाग की कार्रवाई बुधवार को भी चारी रही। बाट माप विभाग की टीमों ने बुधवार को छह गोदामों पर छापा मारा। इनमें से चार में गड़बड़ियां मिलने पर उनके चालान काटे गए। तीन गैस गोदाम पर तौल यंत्र मौजूद नहीं मिले। एक गोदाम पर तौल यंत्र के सत्यापन का प्रमाण पत्र नहीं मिला।
विधिक माप विज्ञान संभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को दो अलग-अलग टीमों ने फरीदपुर और बरेली के तीन-तीन गैस गोदामों पर छापा मारा। फरीदपुर बीसलपुर रोड स्थित मेसर्स धर्मेंद्र गैस एजेंसी, मल्हपुर चठिया फैज स्थित मेसर्स विद्या श्री गैस ग्रामीण वितरक और बरेली खजुरिया स्थित मेसर्स सनी इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर तौल यंत्र नहीं मिला। भुता के अठाईन स्थित मेसर्स निर्मला भारत गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम की जांच में तौल यंत्र के सत्यापन का प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस पर सभी का चालान काटा गया है। साथ ही, भविष्य में मानकों के अनुपालन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

120 ग्राम तक कम मिली सिलिंडरों में गैस

सभी गैस एजेंसी के गोदाम पर हुई जांच में न्यूनतम 40 ग्राम और अधिकतम 120 ग्राम तक सिलिंडरों में गैस कम मिली। वरिष्ठ निरीक्षक पवन यादव के मुताबिक, भरे सिलिंडर का वजन दो सौ ग्राम से कम होने पर कार्रवाई से छूट का प्रावधान है। लिहाजा, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अन्य खामियां मिलने पर टीम ने गैस एजेंसी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गोदामों की जांच में सब मिला दुरुस्त

राज गैस सर्विस, वनिका भारत गैस सर्विस के गोदाम पर जांच में सब कुछ दुरुस्त मिला। फरीदपुर गैस गोदाम की जांच टीम में विधिक माप विज्ञान के निरीक्षक जगतपाल, सहायक निरीक्षक दीपांशु सक्सेना और विजय त्रिपाठी मौजूद रहे। खजुरिया जांच टीम में विधिक माप विज्ञान की किला लैब के वरिष्ठ निरीक्षक पवन यादव, निरीक्षक अंकित अग्रवाल और ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed