फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy rain with thunder and lightning in Bareilly orange alert for three days

UP Weather: बरेली में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट, ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 05 May 2025 08:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 08:35 AM IST
सार

Bareilly Weather: बरेली में सोमवार तड़के करीब चार बजे से झमाझम बारिश हुई। गरज-चमक के साथ सुबह छह बजे तक बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन
Heavy rain with thunder and lightning in Bareilly orange alert for three days
बरेली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सप्ताहभर से मंडरा रहे बादलों ने रविवार को अनुकूल माहौल बनने पर झमाझम बारिश की, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। सोमवार तड़के चार बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक गरज चमक के साथ बारिश हुई। इससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी चलने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचने के लिए कहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार की देर रात तेज हवा के साथ पहाड़ों पर मंडरा रहे बादलों का प्रवेश शहर में शुरू हुआ। रविवार की भोर में करीब घंटे तक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह नौ बजे से आसमान साफ हुआ और दोपहर तीन बजे तक धूप रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींद
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार 
रविवार सुबह की रिमझिम के बावजूद दिन में धूप ने गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद बादल छाने लगे। शाम चार बजे तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक हल्की, तेज बारिश हुई।

बारिश से बचने के लिए राहगीर सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। तमाम लोग दुकान और पेड़ समेत फ्लाईओवर के नीचे ठहरे हुए थे। नमी बढ़ने से हवा ठंड का अहसास कराती रही। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 85 फीसदी रहा। सोमवार को सुबह चार बजे से छह बजे तक बारिश हो गई।

जरा सी अनदेखी पड़ सकती है भारी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक बीते दिनों तेज धूप और अब बारिश होने से तापमान स्थिर नहीं हो रहा। तापमान के उतार-चढ़ाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने की आशंका होती है। बच्चे और बुजुर्गों को हवा में ठंड होने तक फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, बारिश में भीगने से बचने, भीग जाने पर जल्द कपड़े बदलने, पौष्टिक और ताजा आहार सेवन करने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed