{"_id":"6823bbdc6fd7f0fba40485e8","slug":"heat-wave-will-continue-for-two-days-yellow-alert-issued-bareilly-news-c-4-lko1064-639332-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन चलेगी लू, यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन चलेगी लू, यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
बरेली। जिले में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को दिन में तेज धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग ने 15 व 16 मई को हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते 48 घंटों में तापमान बढ़ा है। अगले दो-तीन दिनों में पारे में सात डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में नमी बहुत कम हो गई है। बरेली व आसपास के जिलों में फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा। बढ़ती गर्मी में दोपहर में घर से निकलने वाली महिलाएं दुपट्टा बांध रही है, वहीं युवक रुमाल का प्रयोग कर रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -
मौसम अपडेट
अधिकतम 38.3
न्यूनतम 25.2
सूर्योदय 5:23
सूर्यास्त 6:44
बुधवार को तेज धूप के साथ गर्म हवा चलेगी।