फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heat is increasing in summer, children are falling prey to diarrhoea.

Bareilly News: मौमस में बढ़ रही तपिश, डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Fri, 22 Mar 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Heat is increasing in summer, children are falling prey to diarrhoea.
बरेली। अब गर्म हो रहा मौसम बच्चों को बीमार बना रहा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चों की कतार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार तक आठ बच्चे भर्ती हुए। विशेषज्ञ ने बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक, पिछले दिनों कड़ाके की ठंड से बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में रहे। वहीं, अब धूप निकलने के दौरान बच्चों की निगरानी में जरा सी लापरवाही उन्हें डायरिया का शिकार बना रही है। बताया कि धूप निकल रही है, लेकिन हवा में नमी का स्तर अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में गर्म कपड़े हटने से सीधे हवा के संपर्क में आने से बच्चों के बीमार होने की आशंका रहती है। बीमारी की शुरुआत उल्टी और दूध पीना बंद करने से होती है। समय पर इलाज न मिला तो आगे चलकर डायरिया की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। कहा कि तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लें। बच्चे को जबरन दूध न पिलाएं, बल्कि ओआरएस का घोल दे सकते हैं। जो डिइाइड्रेशन से बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में 618 पर्चे बने, लैब में 160 की हुई जांच
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर बृहस्पतिवार को सामान्य दिनों के सापेक्ष पर्चे कम बने। महज 718 मरीज नए और पुराने पर्चे को लेकर इलाज को पहुंचे। इसमें से सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, जी मिचलाने, ब्लड प्रेशर, शरीर में दर्द संबंधी रहे। फिजिशियन डॉ. राहुल ने बताया कि मरीजों को देखने के बाद उनकी जांच कराई गई। कई वायरल की चपेट में मिले। जिन्हें दवा और बचाव के सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed