{"_id":"59e118e54f1c1b9e678b59f1","slug":"heart-felt-hearted-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायीं तरफ दिल वाली रुखसार का हुआ आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायीं तरफ दिल वाली रुखसार का हुआ आपरेशन
बरेली।
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रुक्ससार
विज्ञापन
25 साल की रुखसार आम इंसानाें से अलग हैं। इनका दिल बायीं तरफ नहीं दायीं तरफ धड़कता है। शरीर के बाकी अंदरूनी अंग भी दूसरी तरफ है। रुखसार की पित्त की थैली का आपरेशन करने के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अमूमन आधे घंटे में होने वाला यह आपरेशन सवा घंटे में हो सका। आपरेशन दूरबीन विधि से किया गया है।
रुखसार जिस समस्या से पीड़ित हैं, उसे चिकित्सा विज्ञान की भाषा में साइट्स इंवरसस टोटैलिस कहा जाता है, जिसमें शरीर के सभी अंदरूनी अंग अपनी प्राकृतिक जगह पर नहीं होते हैं, बल्कि वे दूसरी तरफ होते हैं। लखीमपुर खीरी के पलिया कलां तहसील के भीरा गांव की रुखसार 11 अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती हुई थीं। शुक्रवार को उनकी पित्त थैली का सर्जन डॉ. एमपी सिंह ने आपरेशन किया। रुखसार के पति साजिद खान ने बताया कि खीरी के एक निजी चिकित्सालय में दिखाया था लेकिन उन्होंने जिला अस्पताल खीरी भेज दिया। वहां से रुखसार को जिला अस्पताल बरेली भेजा गया। शुक्रवार को आपरेशन के बाद रुखसार ठीक बताई जा रही हैं। आपरेशन में जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. एमपी सिंह के साथ एनेस्थेटिस्ट डॉ. दिग्विजय, डॉ. सुनील यादव, तकनीशियन प्रदीप, मुनिंदर, स्टाफ नर्स भावना और ऋतु शामिल थीं।
आम इंसानों से इसलिए अलग हैं रुखसार
साधारण इंसान रुखसार
दिल बायीं ओर दायीं ओर
पित्त थैली बायीं ओर दायीं ओर
आमाशय बायीं ओर दायीं ओर
लीवर दायीं ओर बायीं ओर
अपेंडिक्स दायीं ओर बायीं ओर
कोट
अमूमन पित्त की थैली के आपरेशन में ज्यादा वक्त नहीं लगता है लेकिन रुखसार के आपरेशन में सवा घंटा लगा क्याेंकि उल्टे हाथ से आपरेशन करना पड़ा। रुखसार के अंग भले ही उल्टे हों लेकिन वह आम लोगों की तरह ही स्वस्थ है।
विज्ञापन
- डॉ. एमपी सिंह, सर्जन, जिला अस्पताल
साइट्स इंवरसस टोटैलिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति के शरीर के सभी अंदरूनी अंग दूसरी तरफ होते हैं। यह केस एक लाख में किसी एक व्यक्ति में पाया जाता है।
- डॉ. सुबोध शर्मा, वरिष्ठ सर्जन, पीएमएस