फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hearing on anticipatory bail application of Saddam on May 17 in Bareilly Court

UP: एक लाख के इनामी सद्दाम की अग्रिम जमानत पर अब 17 मई को सुनवाई, अशरफ का मददगार कई महीने से है फरार

Sun, 07 May 2023 02:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 02:37 PM IST
सार

सद्दाम उर्फ समद थाना बारादरी क्षेत्र के खुशबू एंक्लेव में रहकर बरेली जेल में बंद रहे अशरफ को सहूलियतें मुहैया कराता था। उसके खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार है। 

विज्ञापन
Hearing on anticipatory bail application of Saddam on May 17 in Bareilly Court
सद्दाम, अतीक और अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिला जेल में बंद रहे अशरफ को सहूलियत देने के मामले में आरोपी उसके साले सद्दाम ने जिला जज के यहां अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। केस डायरी कोर्ट में न आने की वजह से सुनवाई टल गई, अब 17 मई की तारीख तय की गई है। एडीजी बरेली जोन ने सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन


उमेशपाल हत्याकांड के बाद बिथरी चैनपुर थाने में सद्दाम, लल्ला गद्दी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अशरफ को मदद करने का मुख्य आरोपी उसका साला सद्दाम उर्फ समद फरार चल रहा है। अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद एडीजी ने सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन


सद्दाम की गिरफ्तारी को टीमें लगीं तो दबाव में उसने वकील के जरिये जिला जज के यहां अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी। केस डायरी नहीं पहुंचने पर छह मई को जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की है। वहीं एसआईटी सद्दाम को पकड़ने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल आरक्षियों की जमानत अर्जी खारिज

अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजे गए आरक्षी शिवहरि अवस्थी की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। दो दिन पहले मनोज गौड़ और दयाराम उर्फ नन्हे की जमानत याचिका विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी। प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने अशरफ की मदद करने के आरोप में लल्ला गद्दी, नन्हे उर्फ दयाराम, फरहद, आरक्षी शिवहरि अवस्थी, आरक्षी मनोज गौड़ आदि को जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed