फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heard the siren of a police car, the villagers jumped from the roof, broken hands and feet

पुलिस की गाड़ी का सायरन सुन छत से कूदा ग्रामीण, हाथ पांव टूटे

Fri, 22 May 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Heard the siren of a police car, the villagers jumped from the roof, broken hands and feet
hadsa shimla

परिजन ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती, मांस तस्करी के मामलों की तस्दीक करने गई थी पुलिस

विज्ञापन
नवाबगंज। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर एक ग्रामीण इतना घबरा गया कि उसने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके हाथ पांव टूट गए। परिजन ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस गांव में मांस तस्करी के मामलों की तस्दीक करने गई थी। पड़ताल कर पुलिस वापस चली गई।

खतौआ गांव के जाकिर पर पांच साल पहले गोकशी कर मांस तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। शासन के आदेश पर पुलिस गोकशी करने वालों की तस्दीक कर रही है। बुधवार रात पुलिस खतौआ गांव में तस्दीक करने पहुंची थी। गली में पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर जाकिर अपनी छत से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। परिजन ने घायल जाकिर को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि पशु तस्करों की तस्दीक करने पुलिस गांव गई थी। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी छत से कूद गया था। पुलिस जांच कर लौट आई है। ग्रामीण के घायल होने की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed