{"_id":"6a0b720439ef20bcdc05fa45","slug":"health-workers-protested-against-non-payment-of-salaries-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5247-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वेतन न मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वेतन न मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया विरोध
Tue, 19 May 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 19 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज/शाही/भमोरा। सीएचसी में कार्यरत संविदाकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने कई माह से वेतन न मिलने का विरोध जताया। उन्होंने सोमवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। बाह में काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकर्ता अमन गुप्ता ने बताया कि संविदा कर्मियों को मार्च और आशा कार्यकर्ताओं को सात-आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे वे लोग तनाव में हैं। आर्थिक तंगी हो गई है। सीएचसी में कार्यरत 100 संविदा कर्मचारी, 175-180 आशा कार्यकर्ताओं समेत अन्य ने जल्द भुगतान की मांग उठाई। भुगतान न होने पर 20 मई को कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। सेवाएं प्रभावित होने की जिम्मेदारी प्रशासन की बताई है।
दो माह से वेतन न मिलने से परेशान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ ने सोमवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्यस्थल पर विरोध जताया। शाही क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाही, केरा अगरास, आनंदपुर आदि में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि उनको दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। इससे वे लोग बच्चों की स्कूल फीस व घरेलू खर्चों का वहन नहीं कर पा रहे हैं। विरोध जता रहे कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी दिया। इस दौरान डॉ. आदेश कुमार, डॉ. फराज अहमद आदि मौजूद रहे।
भमोरा सीएचसी में भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान डॉ. मंजीत, डॉ. श्वेतांबरी, एक्सरे टेकनीशियन सर्वेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।