फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health of 11 girl students deteriorated after eating mid-day meal in Bareilly

Bareilly News: आवासीय विद्यालय में मिड-डे मील खाकर बिगड़ी 11 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 03 May 2024 11:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 May 2024 11:41 AM IST
सार

बिथरी चैनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को मिडडे मील खाने के बाद 11 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिससे स्कूल में खलबली मच गई। छात्राओं को दलिया खाने के लिए दिया गया था। 

विज्ञापन
Health of 11 girl students deteriorated after eating mid-day meal in Bareilly
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिड-डे मील खाकर 11 छात्राएं बीमार हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


विद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह मिड-डे मील वितरित किया जा रहा था। खाना खाने के बाद 11 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की। कुछ छात्राओं को उल्टी- दस्त की समस्या होने पर शिक्षक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 
विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि उन्हें कई दिनों से घटिया खाना दिया जा रहा था। बुधवार शाम भी खाने में कच्ची रोटियां और कच्चे चावल दिए गए थे। बृहस्पतिवार को खराब गुणवत्ता की दलिया दे दी गई। इसे खाने के कुछ देर बाद ही उनके पेट और सिर में दर्द होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डन व शिक्षक उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां कई घंटे तक इलाज चला। सुधार नहीं होने पर एक छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि खराब खाने के कारण बच्चों में फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण दिख रहे हैं।  

दलिया खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
रात को रोटी-सब्जी और चावल खाए थे। विद्यालय में सुबह दलिया खाने के बाद अचानक पेट में दर्द होने लगा। - सपना, कक्षा सात
रात में रोटियां और चावल कच्चे मिले थे। कई दिनों से यह दिक्कत हो रही हैं। खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। - सावित्री, कक्षा सात
रात में खाना खाया था। सुबह दलिया ठीक नहीं लगी, ऐसे में नहीं खाई। उसके बाद भी सुबह पेट में दर्द होने लगा। - प्रतीक्षा, कक्षा छह 

बिथरी चैनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि विद्यालय में आठ छात्राओं के बीमार होने की सूचना मिली थी। बीएसए के निर्देश पर जांच करने गया था। विद्यालय में रसोइया खाना बनाता है। सुबह तीन छात्राओं को पेट दर्द की समस्या हुई, जिन्होंने कुछ खाया ही नहीं था। वहीं, पांच छात्राओं को दलिया खाने के बाद उल्टी-दस्त की समस्या हुई थी, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। विद्यालय की लापरवाही नहीं मिली। दलिया की जांच के लिए सैंपल भेजे हैं। शिक्षक समेत सभी 90 छात्राओं ने भी वही खाना खाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed