फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

कैंप में उमड़ी भीड़, 537 मरीजों को मिला इलाज

Thu, 02 Jul 2015 02:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा क्षेत्र के मिलक मझारा गांव में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को लगाए गए तीसरे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। शिविर में 537 मरीजों का उपचार किया गया। 50 से अधिक ग्रामीणों के खून की जांच की गई। बीमारियों से परेशान ग्रामीण मुफ्त में दवा पाकर काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन

यहां जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ। शुरू में ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई।  बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। अमर उजाला फाउंडेशन के इस शिविर में फिजीशियन, चेस्ट फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डेंटिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ  मौजूद रहे। ब्रांडेड कंपनियों की लगभग सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध थीं। इससे मरीजों को तमाम बीमारियों का बेहतर इलाज मिल सका। अपराह्न करीब तीन बजे कैंप का समापन किया गया।
विज्ञापन

 इनका रहा विशेष सहयोग
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अंशुमान तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा वार्ष्णेय, ऐरन डेंटल क्लीनिक की डॉ. मीनल ऐरन, भमोरा सीएचसी के मेडिकल आफीसर डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. अरुण दयाल, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. अंशु मिश्रा, डॉ. सबा खान, स्टाफ नर्स बेबी नाज, नेत्र सहायक प्रदीप शर्मा और फार्मासिस्ट खुशाल सिंह का विशेष सहयोग रहा। प्रधान कमलेश के पति वीरपाल ने सभी को बुके और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा रोग के मरीज ज्यादा
गांव में गंदगी के कारण वैसे तो ग्रामीण मौसमी बीमारियों से ग्रस्त थे। मगर खुजली, फोड़ा, फुंसी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। सर्दी, जुकाम, खांसी, बलगम मरीज भी काफी थे। बीमारी की प्रमुख वजह थी गंदगी। डॉक्टरों न गंदगी नहीें भी कहा कि सफाई न हुई तो गांव में डायरिया फैल सकता है। प्रधान पति वीरपाल का कहना है कि वह घूरे हटाने के लिए मौखिक रूप से कई बार कह चुके हैं। जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।

बुजुर्ग खो बैठे आंखों की रोशनी
गांव के बुजुर्गों में बड़ी समस्या नेत्र विकार की मिली। इलाज न मिलने से कई बुजुर्ग ग्रामीणों की आंखों की रोशनी खत्म हो चुकी है। इनमें चूड़ीलाल, बाबूराम, चुन्नीलाल, नेतराम, गेंदनलाल आदि हैं। उनका कहना है कि 40 की उम्र पार होते ही उनकी नजर कमजोर होने लगी थी। इलाज नहीं करा पाए, जिससे आंखें धोखा दे गईं।

  महिलाओं में खून की कमी, बच्चे कुपोषित
शिविर में दवा लेने पहुंची करीब 50 महिलाओं में कमजोरी और खून की कमी थी। इन सभी को डॉक्टरों ने इलाज करने के साथ ही सेहत सुधारने के घरेलू उपाय भी बताए। कई बच्चे कुपोषण के शिकार पाए गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed