फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health department ready on Diwali, emergency service will continue

Bareilly News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग तैयार, जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Sun, 12 Nov 2023 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Health department ready on Diwali, emergency service will continue
बरेली। दिवाली के मद्देनजर जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। घटना-दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज देने के लिए इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को शिफ्टवार तैनाती कर दी गई है। साथ ही एंबुलेंस की भी सुविधा दुरुस्त की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। रविवार को अवकाश का दिन है, लेकिन ओपीडी दोपहर 12 बजे तक खुलेगी। उसके बाद इमरजेंसी में चार डॉक्टर रहेंगे। इसमें एक फिजीशियन, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ रहेंगे। इमरजेंसी वार्ड में दस बेड खाली करवाए गए हैं। साथ ही बर्न वार्ड में भी इतने ही बेड खाली हुए हैं। यहां अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर दी है। ड्रेसिंग का भी पूरा इंतजाम किया गया है। पर्याप्त मात्रा में दवाएं स्टोर की गई हैं। 108 एंबुलेंस मरीजों के लिए अस्पताल में हर समय तैयार रहेगी।
विज्ञापन


त्योहार मनाने मरीज के लिए घर ले गए परिजन
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक वे मरीज जिनकी स्थिति में काफी सुधार है, उन्हें डॉक्टर से परामर्श के बाद परिजन डिस्चार्ज कराकर घर ले गए। जनरल, इमरजेंसी वार्ड में अब गंभीर मरीज भर्ती हैं। शनिवार को दूसरे शनिवार का अवकाश रहा फिर भी ओपीडी दोपहर 12 बजे तक रही। 378 मरीज दवा लेने पहुंचे। 76 संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच हुई, रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगी इमरजेंसी ड्यूटी
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक दिवाली पर 102, 108 एंबुलेंस को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाएं मौजूद रहेंगी। स्टाफ की ओर से कोई हीलाहवाली न हो इसके लिए चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी मरीजों को कोई परेशानी होने नहीं दी जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed