{"_id":"612e88318ebc3e79fb7bd405","slug":"health-department-engaged-in-monitoring-fever-victims-bareilly-news-bly458086651","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ितों की निगरानी में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ितों की निगरानी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
बनाई जाएंगी ब्लड स्लाइड, स्वास्थ्य महानिदेशालय 24 घंटे रख रहा नजर
विज्ञापन
बरेली। पश्चिम उत्तर प्रदेश में डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिरोजाबाद दौरे के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय ने बरेली में डॉ. अखिलेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है।
जिला मलेरिया विभाग के अनुसार डेंगू के मरीजों को चिह्नित करने के लिए संवेदनशील इलाकों के बुखार पीड़ितों की ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने की स्थिति के मद्देनजर आसपास के जिलों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी बनाई गई है। डॉ. अखिलेश्वर के नेतृत्व में टीमें संवेदनशील क्षेत्रोेें में घर-घर जाकर सर्वे करके ब्लड स्लाइड तैयार कर रही हैं। संक्रामक रोग निदेशालय भी जिलों से लगातार रिपोर्ट ले रहा है।

अतिसंवेदनशील जिलों की सूची में बरेली
बता दें कि वर्ष 2018 में बरेली अतिसंवेदनशील जिलों की सूची में दर्ज हुआ था और तत्कालीन जिला मलेरिया अधिकारी पर गाज गिरी थी। उस दौरान डॉ. अखिलेश्वर सिंह और डीआर सिंह के संयुक्त प्रयास से मलेरिया नियंत्रित किया गया था। उसके बाद से यह संख्या घटी है। पिछले दिनों आईसीएमआर की टीम मच्छरों के व्यवहार का अध्ययन करने भी यहां आई थी। अभी क रीब 55 पीएफ और आठ सौ विवैक्स मलेरिया पीड़ित जिले में हैं। डेंगू का फिलहाल कोई मामला बरेली में दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, हर दिन ओपीडी में बड़ी तादाद में बुखार पीड़ित इलाज को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन