फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health, crime

तीमारदार और मेडिकल कर्मियों में मारपीट

Mon, 26 Apr 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Health, crime
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की छुट्टी कराए जाने को लेकर रविवार को तीमारदार एवं मेडिकल स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय एवं स्टाफ नर्स की जमकर पिटाई लगा दी और अभिलेख फाड़ दिए। साथी कर्मचारियों की पिटाई से आक्रोशित मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया और ट्रामा सेंटर के बाहर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में मोहम्मद यासीन निवासी चमकानी गाड़ीपुरा थाना रामचंद्र मिशन भर्ती थे। रविवार को शाम करीब पांच बजे मरीज के तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स चंद्रपाल से छुट्टी कराए जाने के लिए कहा। तब चंद्रपाल ने कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा तो तीमारदार ने हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद तीमारदारों ने जब फाइल एवं रिपोर्ट मांगी चंद्रपाल ने फाइल देने से मना कर दिया। इस पर मोहम्मद यासीन के परिजन आक्रोशित हो उठे। आरोप है कि तीमारदारों ने चंद्रपाल एवं वार्ड ब्वाय वेदपाल की पिटाई लगा दी और अभिलेख भी फाड़ दिए। मारपीट से वहां हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों की पिटाई से मेडिकल स्टाफ आक्रोशित हो उठा। उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। उन्होंने मारपीट कर रहे आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी कर्मचारियों को गुस्सा नहीं थमा तो उन्होंने कार्य बहिष्कार कर दिया। हंगामे की सूचना पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार सीओ सिटी प्रवीन कुमार मौके पर आ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। तब जाकर कहीं कर्मचारी काम पर वापस लौटे।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी पर उठे सवाल
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब 15 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद भी आए दिन मेडिकल स्टाफ की पिटाई का मामला सामने आ रहा है। रविवार को स्टाफ नर्स एवं वार्ड ब्वाय की पिटाई होने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका स्पष्ट कहना था कि सुरक्षा गार्ड वार्डों में नहीं रहते हैं। वे बाहर घूमते रहते हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा करने के बजाय उनका ध्यान केवल पान पुड़िया खाकर घूम रहे तीमारदारों का चालान कर वसूली करना रहता है। सुरक्षा गार्ड इस पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने ड्यूटी पर मौजूद सभी गार्डों को बुलाया और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय और स्टाफ नर्स के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed