{"_id":"68741cbc2d81bfce5f0b8828","slug":"health-camp-organized-in-malukpur-ten-diarrhea-suspects-found-bareilly-news-c-4-vns1074-681243-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मलूकपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, दस डायरिया संदिग्ध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मलूकपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, दस डायरिया संदिग्ध मिले
विज्ञापन
बरेली। मलूकपुर के जुग्गन वाली गली में कई लोगों में डायरिया की पुष्टि के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। जांच में 64 लोग बीमार मिले। इसमें दस डायरिया संदिग्ध रहे। वहीं, निजी अस्पताल से लौटे मरीजों का भी हाल जाना।
दो दिन पूर्व जुग्गन वाली गली के 14 लोगों को 24 घंटे में डायरिया ने चपेट में लिया। तीन मरीज जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हुए थे। जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहे। शनिवार को अमर उजाला टीम क्षेत्र में पहुंची और लोगों से बातचीत की। समस्याओं को प्रकाशित किया। विभाग की फजीहत हुई तो रविवार को अवकाश के दिन जसौली यूपीएचसी की टीम ने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच की। साथ ही, पूर्व में बीमार रहे लोगों को भी ओआरएस और अन्य दवाएं दीं।
चिकित्साधिकारी डॉ. अताउर के मुताबिक क्षेत्र में गंदगी है और अल्पसंख्यक वर्ग के ही लोग निवासी हैं। हाल ही में इसी वर्ग के धार्मिक आयोजन के दौरान मिलावटी या अशुद्ध खानपान की वजह से लोगों के डायरिया की चपेट में आने की आशंका जताई। सभी को दवाएं वितरित की गईं। ब्यूरो
विज्ञापन
--
बुखार और डायरिया पीड़ित बच्चों से वार्ड फुल
बरेली। बारिश और तेज धूप एक बार फिर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार से रविवार शाम तक डायरिया की चपेट में आए आठ और बुखार पीड़ित चार बीमार बच्चे भर्ती हुए। इससे पूर्व में भर्ती रहे 22 बच्चों में से चार डिस्चार्ज हुए। वार्ड में 28 बेड के सापेक्ष सभी फुल रहे। अतिरिक्त चार बेड बढ़ाए गए हैं ताकि देर रात कोई बच्चा आए तो उसे भर्ती किया जा सके। ब्यूरो