फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

कोरोना का खौफ, जिला अस्पताल में बनेगा आइसोलेशन वार्ड

Tue, 28 Jan 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल में बैठक, सीएमएस ने डॉक्टरों को दिए एहतियात बरतने के निर्देश
विज्ञापन

मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीजों की गहनता से जांच करने को कहा
बरेली। कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल में सीएमएस ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह सभी डॉक्टर जरूरी एहतियात बरतें और सावधान रहें। वायरस से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों की बेहतर तरीके से जांच कराई जाए। सीएमएस ने कहा कि इसके लिए अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।
सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने बताया कि यह फ्लू की तरह है। यह वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता है। इसका सटीक इलाज अब तक नहीं पता है। ऐसे में मरीज का लक्षणों पर आधारित उपचार किया जाता है। इसका इलाज स्वाइन फ्लू की तरह ही होगा। इसलिए आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। कहा कि जिले में अभी तक इससे संक्रमित कोई मरीज नहीं है लेकिन सभी जरूरी एहतियात बरती जा रहीं हैं।
विज्ञापन


निमोनिया के होते हैं लक्षण, सांस में तकलीफ
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरीजों में निमोनिया के लक्षण मिलते हैं। इसमें बुखार, खांसी के साथ ही सांस लेने में तकलीफ होती हैं। हालत बिगड़ने पर गुर्दा काम करना बंद कर देता है, मृत्यु भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के उपाय
इस वायरस से बचने के लिए नियमित हाथ धोना, खांसने या छीकने के समय मुंह-नाक को ढंकना, सी फूड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लोगों को एन-95 मास्क लगाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed